शाहरुख खान के शराब बिजनेस में निखिल कामत में खरीदी हिस्सेदारी, टकीला लॉन्च करने की तैयारी

Updated on 13-08-2025 02:38 PM
नई दिल्ली: जेरोधा के को-फाउंडर और अरबपति निवेशक निखिल कामत ने दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के शराब बिजनेस में निवेश किया है। कामत के पास शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान की कंपनी D'yavol Spirits की 5% हिस्सेदारी है। इसके अलावा उनके पास देश की चौथी बड़ी शराब कंपनी रेडिको खेतान में भी 1.7% हिस्सेदारी है जिसकी कीमत 660 करोड़ रुपये है। उन्होंने रेडिको में अपने इनवेस्टमेंट को मिनिएचर पार्टनर और शानदार निवेश बताया है।

रेडिको ने D'yavol Spirits में 40 करोड़ रुपये में 47.5% हिस्सेदारी खरीदी है। अब रेडिको इस कंपनी में सबसे बड़ी शेयरधारक है। D'yavol Spirits के अन्य संस्थापक शाहरुख खान और आर्यन खान के दोस्त हरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी लेटी ब्लागोएवा हैं। इन सभी के पास मिलकर कंपनी में 47.5% हिस्सेदारी है। इन चारों ने 2022 में प्रीमियम स्पिरिट्स का डिस्ट्रीब्यूशन शुरू किया था। उन्होंने डी'यावोल सिंगल एस्टेट वोडका, इनसेप्शन ब्लेंडेड माल्ट स्कॉच व्हिस्की और वोर्टेक्स स्कॉच व्हिस्की लॉन्च की हैं।

टकीला में एंट्री

यह स्टार्टअप भारत में डी'यावोल एनेजो टकीला भी लॉन्च करेगा। रेडिको के एमडी अभिषेक खेतान ने बताया कि रेडिको की टकीला में एंट्री करने की कोई योजना नहीं थी। लेकिन जब शाहरुख के साथ बातचीत हुई और जब हमने उनके द्वारा बनाया गया प्रोडक्ट देखा, तो हमने उनके साथ पार्टनरशिप करने का फैसला किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.