चोरी की मास्टरमाइंड निकली भतीजी:भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी की साजिश बॉयफ्रेंड संग रची

Updated on 07-10-2025 12:40 PM

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने ओम नगर हलालपुरा में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर आनंद पाराशर के घर से दो करोड़ रुपए के जेवरात चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। वारदात की मास्टरमाइंड आनंद की भतीजी डॉली पाराशर निकली है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

अंकित ने कॉन्ट्रैक्टर दोस्त रवि विश्वकर्मा को प्लानिंग में शामिल किया। रवि ने साथी अंकित तिवारी, देवाशीष शर्मा और अजय शाक्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। यह घटना 29 सितंबर 2025 की है, जिसकी एफआईआर आनंद के पड़ोस में रहने वाले कमल शोभानी ने दर्ज कराई थी।

वारदात के दिन आनंद की बेटी की ग्वालियर में रिंग सेरेमनी थी, इसी में शामिल होने पूरा परिवार गया था। डॉली भी वहीं थी और फोन पर कहां, क्या रखा है? इस बात की जानकारी आरोपियों तक पहुंचा रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, पीडीएसटीएन डॉटा एनालाइज और मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर मामले का खुलासा सोमवार की दोपहर किया है।

डॉली, रवि और देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अजय शाक्य और अंकित तिवारी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के 1250 ग्राम सोने के जेवरात सहित चार मोबाइल फोन और 3 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। करीब 50 लाख रुपए के जेवरात फरार आरोपियों के पास हैं। वारदात के बाद सभी ने जेवरात आपस में बांट लिए थे।

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

डीसीपी अभिनव चौकसे ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान घटना स्थल और आसपास का PSTN DATA का अवलोकन करा था। इसी के साथ घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज देखने पर कुछ संदेही नंबरों को चिह्नित किया गया। संदेही फोन नंबरों के धारकों की तलाश के दौरान आरोपी रवि को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपए के जेवरात जब्त किए गए।

आरोपियों ने पूछताछ में किया पूरी प्लानिंग का खुलासा

आरोपी रवि विश्वकर्मा ठेकेदारी का काम करता है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने जांच के दौरान सबसे पहले देवाशीष शर्मा को आनंद के घर से के बाहर रैकी करते सीसीटीवी में चिह्नित किया। जांच में पता लगा कि आरोपी छोला मंदिर थाने से अड़ीबाजी के मामले में जेल भेजा गया है।

जेल से उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि अंकित तिवारी नाम का युवक रवि विश्वकर्मा नाम के ठेकेदार मेरा दोस्त है। अंकित ने रवि को बताया कि लाल घाटी में रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड के चाचा आनंद पाराशर के पास बहुत पैसा है।

घर में भारी मात्रा में सोने के जेवरात हैं। चाचा की बेटी की रिंग सेरेमनी ग्वालियर में होने वाली है। वे घर की पूरी जानकारी देने को तैयार है, अगर यहां किसी तरह चोरी की जाए तो रातों-रात करोड़पती बन जाएंगे। रवि ने घर का पूरा नक्शा समझा और फुल प्रूफ प्लानिंग की। वारदात को 28-29 सितंबर की दरमियानी रात अंजाम दिया। घर के बाहर की निगरानी रवि और देवाशीष ने की। मैं (देवाशीष) और अजय ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में चोरी किए माल के हिस्से कर लिए थे। इसके बाद आपस में नहीं मिले।

डॉली और अंकित शादी करना चाहते थे

अंकित पर कई केस दर्ज हैं, डॉली उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन अंकित कोई काम नहीं करता था। लिहाजा डॉली ने चाचा के घर चोरी के बाद मिलने वाली रकम से अंकित के साथ भविष्य बनाने की योजना बनाई थी। अगर मामले का खुलासा नहीं होता तो सही समय पर डॉली उसके साथ भाग जाती। दोनों ने शहर छोड़कर दूसरे शहर में बसने का फैसला लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.