निकोलस पूरन के तूफानी शतक ने MI को बनाया चैंपियन, फाइनल में सिएटल को 7 विकेट से चटाई धूल

Updated on 31-07-2023 02:28 PM

अमेरिका: मेजर लीग क्रिकेट 2023 का फाइनल मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओर्कास के बीच 31 जुलाई को डलास में खेला गया। फाइनल में सिएटल को धूल चटाकर एमआई ओपनिंग सीजन में ही चैंपियन बन गई और खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। वहीं टीम की इस जीत में कप्तान निकोलस पूरन ने कप्तानी पारी खेल अहम भूमिका निभाई। उनकी आतिशी पारी ने ओर्कास के होश उड़ा दिए। पूरन ने तूफानी शतक जड़ सबको हैरान कर दिया। आइये जानते हैं कि आखिर मैच में क्या-क्या घटा।


सिएटल ओर्कास ने पहली पारी में की धमाकेदार बैटिंग
एमआई के कप्तान निकोलस पूरन ने फाइल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सिएटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना दिए। क्विंटन डी कॉक ने 87 रन की गजब पारी खेली। एमआई की ओर से ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए। वहीं स्टीवन टेल औक डेविड वीजे को भी 1-1 सफलता मिली।
 
निकोलस पूरन ने 40 गेंदों में ठोका शतक
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज और एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी से फाइनल में कमाल कर दिया। उन्होंने महज 16 गेंदो में अर्धशतक और फिर 40 गेंदों में ही शतक लगा दिया। यह टी20 फ्रेंचाइजी लीग के फाइनल में सबसे तेज शतक है। पूरन ने 249.9 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 55 गेंदों में 137 रन ठोके। वह अंत तक नाबाद रहे। पूरन ने अपनी पारी में कुल 10 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के जड़े। पूरन की पारी ने एमआई की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
 
एमआई न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में चेज किया टारगेट
निकोलस पूरन के शतक के चलते 184 रन का टारगेट एमआई न्यूयॉर्क ने सिर्फ 16 ओवर में ही चेज कर लिया। टीम ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। पूरन के अलावा शायन ने 10, डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 और टिम डेविड ने नाबाद 10 रन बनाए। स्टीवन टेलर तो बिना खाता खोले ही आउट हो गए। सिएटल की ओर से इमाद वसीम और वेन पार्नेल ने एक-एक विकेट झटका।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.