निकोलस पूरन ने विराट को उड़ाया मजाक? नवीन उल हक के साथ मिलकर की ऐसी हरकत!

Updated on 17-05-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज नवीन उल हक आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। कुछ दिन पहले लखनऊ का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ था। उस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच भयानक लड़ाई हो गई थी। बस जब से ही नवीन सुर्खियों में बने हुए हैं। नवीन ने मैच के बाद भी कोहली के साथ हुई लड़ाई को जारी रखा। उन्होंने बैंगलोर और मुंबई के मैच में विराट कोहली के आउट होने के बाद एक स्टोरी डाली थी।

उस स्टोरी में नवीन आरसीबी और मुंबई का मैच देखते हुए आम का लुत्फ उठा रहे थे। उस स्टोरी पर काफी विवाद हुआ था। क्योंकि स्टोरी से ऐसा लग रहा था कि वह आम के सहारे आरसीबी की खराब परफॉरमेंस पर ताना मार रहे थे। नवीन ने एक नहीं बल्कि दो बार बैकग्राउंड में बैंगलोर और मुंबई का मैच देखते हुए आम की फोटो खींच कर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी। वहीं अब इस पूरे मामले पर निकोलस पूरन का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है।
क्या निकोलस पूरन ने उड़ाया विराट का मजाक?

दरअसल, वेस्टइंडीज के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में पूरन पहले खुद कैमरा के सामने आते हैं और कहते हैं कि 'अनुमान लगाओ यह कौन है? ' इसके बाद वह कैमरा अपने साथ बैठे नवीन उल हक की तरफ मोड़ देते हैं।

उसके बाद पूरन कहते हैं 'द मैंगो गाय'। हाल ही में नवीन ने आम के जरिए इन डाइरेक्ट रूप से विराट कोहली को चिढ़ाने की कोशिश की थी। पूरन यहां पर उन्हीं इंस्टाग्राम स्टोरीज की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि पूरन विराट कोहली को किसी भी तरह का तंज कस रहे हैं। वह इस वीडियो में नवीन उल हक की ही चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.