एनएचएआई के विशेषज्ञ बोले, इस स्टील का उपयोग हुआ होता नहीं ढहता सुल्तानगंज का गंगा पुल

Updated on 05-08-2023 02:49 PM
ग्रेटर नोएडा: यह ज्यादा पुरानी घटना नहीं है। आपको याद होगा ही। दक्षिण-पूर्व बिहार में गंगा नदी पर बन रहा एक महासेतु (Ganga Bridge) चार जून 2023 को शाम सवा छह बजे भरभराकर गिर गया था। यह पुल भागलपुर जिले के सुल्तानगंज को खगड़िया जिले के अगुवानी से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। इसके बाद सुल्तानगंज-अगुवानी महासेतु (Sultanganj Ganga Bridge) का कुछ हिस्सा गंगा नदी में समा गया था। करीब 1,710 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल बिहार सरकार बनवा रही है और इसे बनानेवाली कंपनी है एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी। इस दुर्घटना पर एनएचएआई (NHAI) के एक वरिष्ठ इंजीनियर का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि यदि इस पुल के निर्माण में कार्बन स्टील के बदले स्टेनलेस स्टील का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया गया होता तो ऐसा नहीं होता।

स्टेनलेस स्टील पुलों के लिए बेहतर विकल्प

पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय की ओर से इंडिया स्टेनलेस स्टील एक्सपो-2023 का आयोजन किया गया था। तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दूसरे दिन बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टेनलेस स्टील विषय पर एक पैनल डिस्कशन हुआ था। इसी दौरान नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के GM (Technical) पंकज विशाल ने अपना प्रजेंटेशन दिया था। इस अवसर पर उन्होंने सुल्तानगंज में महासेतु के ढहने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि उसमें स्टेनलेस स्टील का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया गया होता तो ऐसा नहीं होता। उनके मुताबिक स्टेनलेस स्टील पुलों के निर्माण के लिए एक अच्छा विकल्प है। तभी तो एनएचएआई ने आने वाले वर्षों में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग करने का मन बनाया है।


मेंटनेंस जीरो और स्थिरता की पूरी गारंटी

इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन की सहभागिता से आयोजित इस सम्मेलन में पंकज विशाल ने कहा कि स्टेनलेस स्टील काफी उपयोगी मेटल है। क्योंकि इसका मेंटनेंस कॉस्ट जीरो है। लेकिन इसके साथ स्थिरता की पूरी गारंटी होती है। हां, शुरू में इसका कॉस्ट कुछ ज्यादा पड़ता है, लेकिन इसकी लंबी उम्र से उसकी भी भरपाई हो जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

रेलवे में स्टेनलेस स्टील से बनेंगे फुट-ओवर ब्रिज?
इसी कार्यक्रम के दौरान रेलवे की रिसर्च विंग आरडीएसओ (RDSO) के डाइरेक्टर मनीष कुमार ने भी अपना प्रजेंटेशन दिया। उस दौरान उन्होंने रेलवे पुलों में स्टेनलेस स्टील के उपयोग पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आरडीएसओ टिकाऊ बुनियादी ढांचे के साथ फुट-ओवर ब्रिज के नए डिजाइन पर काम कर रहा है। इस समय रेलवे स्टेशनों या रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे फुटओवर ब्रिज कार्बन स्टील के बनाए जाते हैं। उसमें जंग की भारी समस्या होती है। इसलिए साल दर साल उसका मेंटनेंस करना होता है। अभी इसके निर्माण में स्टेनलेस स्टील के उपयोग पर काम चल रहा है। इसके उपयोग से फुटओवर ब्रिज की उम्र तो बढ़ ही जाएगी, मेंटनेंस कॉस्ट भी घटेगा। वैसे भी स्टेनलेस स्टील कार्बन स्टील की तुलना में अधिक लचीला और उच्च तापमान प्रतिरोधक होता है।

10 फीसदी बढ़ी है स्टेनलेस स्टील की खपत
इस सम्मेलन के उद्घाटन के वक्त केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया था कि देश में स्टेनलेस स्टील की खपत बढ़ रही है। पहले देश में प्रति व्यक्ति स्टेनलेस स्टील की खपत ढाई किलोग्राम थी। यह करीब 10 फीसदी बढ़ कर 2.8 किलो हो गया है। हालांकि इसका प्रोडक्शन इस समय पर्याप्त नहीं हो रहा है। साल 2021 में इसका उत्पादन 580.2 लाख टन से 5.2% गिरकर 2022 में 550.2 लाख टन रह गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.