एनजीटी का आदेश, अशोका गार्डन 80 फीट रोड पर 22 मार्च तक सभी नानवेज रेस्टारेंट बंद होंगे

Updated on 18-03-2024 12:00 PM
भोपाल। एनजीटी ने बीते कुछ दिनों पहले अशोका गार्डन 80 फीट रोड पर संचालित नानवेज रेस्टारेंट की जांच के लिए नगर निगम को निर्देश दिए थे। जिसके बाद निगम की भवन अनुज्ञा शाखा ने यहां संचालित नानवेज होटल और रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया था। निगम द्वारा 24 जनवरी को जारी किए गए नोटिस में 15 दिन के दौरान बिल्डिंग परमिशन से संबंधित कागजात प्रस्तुत करना थे। अधिकांश ने कागजात जमा कर दिए हैं। लेकिन निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा के अधिकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए ज्यादातर होटल ही बंद हो गए।
दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बोर्ड ने हाल ही में वायु प्रदूषण करने वाले होटलों के बाहर चल रहीं तंदूर-भट्टी के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी। एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम ने शहर में मुहिम चलाकर तंदूर-भट्टी के उपयोग को रोकने के लिए जुर्माने लगाए और भट्टियां जप्त की। इस कार्रवाई के बाद नवंबर में दोबारा मुहिम चलाते हुए जहां तंदूर-भट्टी मिले, उन दुकानों को सील कर होटल का लायसेंस निरस्त कर दिया। लगातार कार्रवाई के बाद अशोका गार्डन 80 फिट रोड स्थित संचालित सभी होटल धूआं मुक्त हो गए हैं। इधर नानवेज रेस्टोरेंट संचालकों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इसकी सूचना देते हुए लिखित में भरोसा दिलाया कि अब कभी तंदूर-भट्टी का उपयोग नहीं करेंगे। निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने अशोका गार्डन के पहले 22 होटल संचालकों को नोटिस भेजे। इनमें से पांच होटल पहले ही बंद हो गए थे। अब दो होटल ओर बंद हो गए हैं। वहीं 80 फीट रोड पर 22 मार्च तक सभी नानवेज होटलों को बंद करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.