नदियों में दूध बहाने पर NGT का प्रतिबंध लगाने से इनकार, कहा- नर्मदा में दूध चढ़ाना धार्मिक आस्था, लेकिन दूषित न करें

Updated on 22-07-2026 02:05 PM

भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं है। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने चेतावनी भी दी है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर एक साथ हजारों लीटर दूध नदियों में प्रवाहित करने से जल पारिस्थितिकी प्रभावित हो सकती है। इसलिए आस्था और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना समय की जरूरत है।

यह आदेश एनजीटी की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन पीठ (न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह और सुधीर कुमार चतुर्वेदी) ने सीहोर जिले के भेरूंदा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद जारी किया। गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में सातदेव स्थित दादाजी दरबार पातालेश्वर महादेव मंदिर के 21 दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर टैंकरों के जरिए लगभग 11 हजार लीटर दूध नर्मदा नदी में बहाया गया था, जिसे लेकर पर्यावरणीय चिंताएं जताई गई थीं।

बहते जल पर असर कम, पर सावधानी आवश्यक

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नर्मदा नदी का प्रवाह निरंतर बना रहने के कारण इस घटना से जल की गुणवत्ता पर कोई गंभीर या दीर्घकालिक दुष्प्रभाव दर्ज नहीं हुआ। नदी में पानी का बहाव तेज होने से 'नेचुरल सेल्फ-प्यूरिफिकेशन' की प्रक्रिया तेजी से हुई।

हालांकि, विशेषज्ञों ने आगाह किया कि दूध एक जैविक उत्पाद (Organic Material) है। इसे बड़ी मात्रा में डालने से पानी में 'बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड' (BOD) बढ़ जाती है। यदि पानी का बहाव कम हो या पानी ठहरा हुआ हो, तो इससे जलीय जीवों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

भविष्य के लिए एनजीटी ने दिए अहम दिशा-निर्देश

नर्मदा तटों पर होने वाले बड़े धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रशासन पहले से स्थान निर्धारित करे। किसी भी बड़े आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से पहले मंजूरी लेना अनिवार्य हो। पूजन सामग्री, फूल-पत्तियां और अन्य अवशेषों को नदी में बहाने के बजाय तटों पर अलग से एकत्रित करने की व्यवस्था की जाए। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे अवसरों पर जल की गुणवत्ता और पर्यावरणीय मानकों की कड़ी निगरानी रखे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.