नेमार के नाम हुआ ब्राजील फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, महान पेले छूटे पीछे

Updated on 09-09-2023 01:46 PM
नई दिल्ली: फुटबॉल में इस वक्त इंटरनेशनल फुटबॉल ब्रेक चल रहा है, इसके कारण सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर्स मुकाबले भी खेले जा रहे हैं। क्वालिफायर के पहले मुकाबले में ब्राजील का सामना बोलिविया से था। इस मैच में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इतिहास रच दिया। वह दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ ब्राजील के ऑल टाइम गॉल स्कोरर बन गए हैं।

नेमार ने लीजेंड पेले को छोड़ा पीछे
ब्राजील ने बोलिविया पर 5-1 से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में उनके लिए रोद्रिगो ने दो गोल दागे। रफीनिया ने भी 1 गोल किया। साथ ही टीम के अनुभवी खिलाड़ी नेमार जूनियर ने 2 गोल कर इतिहास रच दिया। वह पेले को पीछे छोड़ ब्राजील के ऑल टाइम गोल स्कोरर बन गए हैं। नेमार के नाम 78 गोल हो गए हैं। उन्होंने बोलिविया के खिलाफ 61वें और 90+3 मिनट पर गोल दागा। इसके चलते अब नेमार सुर्खियों में बने हुए हैं। पेले ने ब्राजील के लिए अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 92 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 77 गोल दागे हैं।

हाल ही में अल हिलाल के साथ जुड़े नेमार
पेरिस सेंट जर्मेन यानी पीएसजी के बाद नेमार ने हाल ही में सऊदी प्रो लीग क्लब अल हिलाल के लिए साइन किया है। रिपोर्टस के अनुसार, अल हिलाल के इस 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट से नेमार 300 मिलियन यूएसडी डॉलर कमा सकते हैं। इसके अलावा कमर्शियन डील्स के साथ उनका यह कॉन्ट्रेक्ट 400 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

बता दें कि स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सऊदी प्रो लीग में आने के बाद यूरोप में खेलने वाले काफी खिलाड़ियों ने इस लीग में साइन किया है। करीम बेंजेमा, साडियो माने,आदि खिलाड़ी इस लीग से जुड़ गए हैं। नेमार यूरोप के बाद अब सऊदी लीग में तहलका मचाते हुए नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.