महंगे प्याज-टमाटर के बीच आई राहत की खबर, अभी और सस्‍ता होगा चावल! सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

Updated on 14-07-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार अब गैर-बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। इसके जरिए सरकार घरेलू मार्केट में चावल की कीमतों पर कंट्रोल रखना चाहती है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। सरकार फेस्टिव सीजन में चावलों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह फैसला ले सकती है। घरेलू मार्केट में पिछले दो हफ्तों मे चावल की कीमतों में 15 से 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। दरअसल चावल का जिन राज्यों में उत्पादन होता है वहां असामान्य बारिश देखने को मिल रही है। कहीं बारिश कम तो कहीं ज्यादा हो रही है। ऐसे में धान की फसल के प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में भविष्य में कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। ये चुनावी वर्ष है इसलिए सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।

पिछले साल भी सरकार ने टूटे चावल के एक्सपोर्ट पर रोक लगाई थी। साथ ही वाइट और ब्राउन राइस के एक्सपोर्ट पर 20 फीसदी ड्यूटी लगाया गया था। लेकिन अल नीनो के असर के डर से चावल के उत्पादन में कमी की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते चावल की कीमतें अभी से बढ़ने लगी हैं। ऐसे में सरकार अभी से घरेलू सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए चावल के एक्सपोर्ट पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। गेहूं और चीनी के एक्सपोर्ट पर पहले से ही बैन लगा हुआ है।

सरकार यदि गैर-बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर रोक लगाती है तो कुल 80 फीसदी चावल का एक्सपोर्ट इससे प्रभावित हो सकता है। सरकार के इस फैसले के चलते घरेलू बाजार में तो कीमतों में बढ़ोतरी पर अंकुश लग जाएगी लेकिन दुनियाभर में चावल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

6% के करीब जा सकती है रिटेल महंगाई दर : नोमुरा


विस, नई दिल्ली : ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का कहना है कि जिस तेजी से भारत में खाद्य चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं, ऐसे में जुलाई में रिटेल महंगाई दर छह फीसदी के आसपास तक जा सकती है। नोमुरा के अनुसार खाद्य चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी वाकई असामान्य है। खाद्य चीजों की तेजी को अस्थायी कहा जा रहा है, मगर यह तेजी कब रुकेगी, कहना मुश्किल है। मौजूदा हालात में लग रहा है कि कीमतों में तेजी का असर अगस्त महीने के रिटेल महंगाई दर को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, RBI की मॉनेटरी पॉलिसी पर इसका क्या असर कहना मुश्किल है। RBI मात्र सब्जियों की कीमतों को देखकर अंतिम फैसला नहीं लेता। ना ही इस मामले में कोई जल्दबाजी करता है। निश्चित तौर पर RBI अभी वेट एंड वॉच की स्थिति को बरकरार रखेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.