बिना भेदभाव के संवेदनाओं के साथ समाज सेवा करें नवचयनित प्रशासनिक अधिकारी : राज्य मंत्री श्री परमार

Updated on 23-06-2023 05:38 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज भोपाल स्थित "प्रज्ञादीप" सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान में संघ लोक सेवा आयोग एवं मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल विद्या भारती के पूर्व छात्रों के "अभिनंदन समारोह" में नवचयनित प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया। राज्य मंत्री श्री परमार ने सभी नवचयनित प्रशासनिक अधिकारियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।

राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्या भारती में हिंदी भाषा में विद्यालयीन शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों का बड़ी संख्या में प्रशासनिक सेवाओं में चयन होना गौरव की बात है। भाषा सफलता में बाधा नहीं बन सकती, इसलिए इसे कमजोरी न समझकर हीन भावना से बचें। संस्थान ने जो नैतिक मूल्य और संस्कार दिए हैं, उन्हें अब संवेदनाओं के साथ समाज सेवा में उपयोग कर बिना भेदभाव के कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर है। परिवार, समाज एवं विद्यालय का योगदान उन्नति में निहित है, अपने आचरण को आदर्श बनकर ऐसे कार्य करें कि समाज के लिए प्रेरणा बनें। कार्यक्षेत्र में अनेक चुनौतियाँ आयेगी लेकिन नैतिक मूल्यों के आधार पर समरसतायुक्त और शोषणमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 में वैभवशाली, गौरवशाली, सर्वसंपन्न, सर्वशक्तिशाली एवं दुनिया का भरण-पोषण करने वाले विश्वगुरु भारत के पुनर्निर्माण के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

अपर मुख्य सचिव श्री जे एन कंसोटिया ने कहा कि प्रदेश की संस्कृति और प्रकृति सर्वोत्कृष्ट है, यहाँ समाज सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मातृभाषा ज्ञान प्राप्ति का सरल माध्यम है। चयनित अधिकारी सभी के साथ समान व्यवहार कर समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप आचरण स्थापित कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक के हितों के लिए कार्य करें।

उपाध्यक्ष विद्या भारती श्री रविन्द्र कान्हेरे, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल डॉ. रमा मिश्रा, अध्यक्ष स्थायी पाठ्य पुस्तक समिति श्री प्रकाश बरतूनिया, संस्थान के अन्य पदाधिकारी एवं नवचयनित अधिकारियों के परिजन उपस्थित थे। डॉ. नीलाभ तिवारी ने संचालन एवं श्री राम भावसार ने आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.