नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक

Updated on 20-12-2025 12:59 PM

कोरबा।  नवपदस्थ कलेक्टर  कुणाल दुदावत द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर  बेहतर क्रियान्वयन कर अंतिमछोर के व्यक्ति तक को लाभान्वित करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर टीम भावना से काम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर, डीएफओ कटघोरा  कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि, सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सभी अधिकारियों से परिचय लेते हुए विभाग के कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में अनुशासन का पालन करें एवं समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। कलेक्टर ने ई-ऑफिस के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा अभी तक ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य नहीं किया जा रहा है, वे अनिवार्य रूप से एक जनवरी से इसका संचालन सुनिश्चत करते हुए फाइल को आगे बढ़ाये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर  दुदावत ने शासन के दिशा निर्देश के तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर लगाने के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए आमजनता को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में धान खरीदी की स्थिति, उपार्जन केंद्र में आवश्यक व्यवस्था, भौतिक सत्यापन, टोकन की व्यवस्था, गेट पास की जानकारी ली और निर्देशित किया कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याएं न हो। कलेक्टर ने 21 दिसम्बर को पल्स पोलियो दिवस की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं होने की बात कहते हुए इस दिशा में रणनीति बनाकर कार्य करने की बात कही।

  कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास में प्रशासन एक टीम के रूप में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजनों को लाभ पहुचाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएल बैठक के साथ आगामी कुछ दिवस में सभी विभागों की समीक्षा बैठक करने की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए।

कलेक्टर  दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को किसी सामग्री की खरीदी के लिए जेम पोर्टल का उपयोग सुनिश्चित करने और बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर किसी सामग्री को खरीदी न करने के निदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने डीएमएफ के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत कार्यों को प्रक्रिया में रखने और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए योजना तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.