न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट पहला दिन : स्वार्ट अर्धशतक बनाकर नाबाद

Updated on 13-02-2024 05:02 PM

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान 220 रन बना लिए हैं।

मेहमान टीम साउथ अफ्रीका से रुआन डे स्वार्ट 55 और शॉन वॉन बर्ग 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। स्वार्ट ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। कीवी टीम से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत रही। विकेटकीपर-बैटर क्लाइड फोर्च्यून बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद टीम को दूसरा झटका कप्तान नील ब्रांड के रूप में लगा। ब्रांड 25 रन बनाकर आउट हुए। रेनार्ड वान टोंडर 32 रन बनाकर आउट हुए। जुबैर हमजा ने 20 और डेविड बेडिंघम ने 39 रन बनाए। कीगन पीटरसन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

रचिन अब तक सबसे ज्यादा विकेट ले चुके
न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र 3 विकेट ले चुके हैं। उनके अलावा मैट हेनरी, विलियम ओरूर्के और नील वेगनर को 1-1 विकेट मिला। कप्तान टिम साउदी ने 21 ओवर में 54 रन दिए। इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर फेकें।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉम लैथम, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, नील वैगनर और विलियम ओरूर्के।

साउथ अफ्रीका: नील ब्रांड (कप्तान), क्लाइड फोर्च्यून, रेनार्ड वान टोंडर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डे स्वार्ट, शॉन वॉन बर्ग, डेन पीड्ट, शेफो मोरेकी और डेन पैटरसन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.