भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम में हुआ बड़ा बदलाव, धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री

Updated on 09-01-2023 08:40 PM
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डग ब्रासवेल को चोटिल मैट हेनरी की जगह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखलाओं के लिए टीम में शामिल किया गया है। हेनरी के पेट की मांसपेशियों में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन खिंचाव आ गया था। उन्हें दो से चार सप्ताह का समय इससे उबरने में लगेगा। न्यूजीलैंड के लिए 68 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके ब्रासवेल ने आखिरी वनडे सीरीज नीदरलैंड्स के खिलाफ अप्रैल में खेली थी।


वह घरेलू क्रिकेट में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। वह बुधवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। भारत दौरे के लिये टिम साउदी की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा 18 जनवरी को हैदराबाद में पहले वनडे से शुरू होगा। इसके बाद रायपुर और इंदौर में मैच होने हैं।
मैट हेनरी के नहीं होने से न्यूजीलैंड को नुकसान तो होगा, लेकिन ब्रासवेल भी कम खतरनाक नहीं हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज में वो दमखम है कि किसी भी टीम की हालत खराब कर दे। भारतीय खिलाड़ियों को हेनरी से बचकर रहना होगा।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलेन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, जैकब डफी, जॉकी फर्ग्युसन, डेरिल मिशेल , हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, हेनरी शिपले, ईश सोढी और ब्लेयर टिकनेर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.