पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हेनरी, विलियमसन, फर्ग्यूसन और कॉन्वे की वापसी

Updated on 03-01-2024 02:42 PM

पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो गया है। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, केन विलियमसन और डेवोन कॉन्वे की टीम में वापसी हुई है।

हेनरी और फर्ग्यूसन अपनी-अपनी चोटों से उबर चुके हैं, जबकि केन विलियमसन और डेवोन कॉन्वे भी ब्रेक के बाद लौट आए है। वहीं पिछले साल अगस्त से टी-20 टीम से बाहर चल रहे रचिन रवींद्र की भी वापसी हुई है।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे हेनरी और फर्ग्यूसन
हेनरी को पुणे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोट लग गई थी। तब से वे टीम से बाहर थे। हेनरी सभी पांच टी-20 मैच के लिए टीम में शामिल हैं। जबकि, फर्ग्यूसन भी वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे, उन्हें अंतिम तीन टी-20 के लिए टीम में शामिल किया गया है।

तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे विलियमसन
न्यूजीलैंड टीम के रेगुलर कप्तान विलियमसन को हाल ही में खत्म हुए बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था। उनकी पाक के खिलाफ वापसी हुई है। विलियमसन तीसरा मैच नहीं खेलेंगे, उनकी जगह अनकैप्ड बैटर जोश क्लार्कसन को कवर के रूप में टीम में मौका मिला है। विलियमसन चार मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में तीसरे मैच में मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान) (तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन (सिर्फ तीसरे मैच के लिए), मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, बेन सियर्स (मैच 1 और 2), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 3, 4 और 5)।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.