न्यूजीलैंड की सांसद ने मॉल से कपड़े चुराए 2 स्टोर्स में 3 बार चोरी का आरोप, इस्तीफा देते हुए कहा- ऐसा तनाव में किया

Updated on 17-01-2024 01:01 PM

न्यूजीलैंड में ग्रीन पार्टी की सांसद गोलरिज घरमन पर दो शॉपिंग स्टोर्स से 3 बार कपड़े चुराने का आरोप है। इसके बाद सोमवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। घरमन का चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोलरिज ने कहा- 'काम के तनाव ने मुझे परेशान कर दिया और जो कुछ हुआ यह उसी तनाव का नतीजा है। हालांकि, मैं मानती हूं कि मैंने अपने लोगों की नीचा दिखाया है। इसके लिए माफी मांगती हूं।'

गोलरिज पर ऑकलैंड और वेलिंगटन के स्टोर्स से ड्रेस चोरी के आरोप हैं। पुलिस ने इन स्टोर्स के वीडियो फुटेज हासिल कर लिए हैं। अब गोलरिज के खिलाफ जांच भी शुरू हो चुकी है।

रिफ्यूजी से सांसद और मंत्री
‘वोक्स न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- गोलरिज ईरानी मूल की हैं। देश और विदेश में ह्यूमन राइट्स के मुद्दों पर उन्होंने काफी काम किया है। 2017 में वो पहली रिफ्यूजी बनीं, जिन्हें न्यूजीलैंड सरकार में जगह मिली। उन्हें जस्टिस मिनिस्टर बनाया गया। ग्रीन पार्टी ने गोलरिज की जगह अब दूसरी महिला सांसद को मौका देने की बात कही है।

ईरान से भागकर न्यूजीलैंड आई थी फैमिली

42 साल की हो चुकीं गोलरिज की फैमिली करीब 30 साल पहले ईरान से भागकर न्यूजीलैंड आई थी। इसके बाद उन्हें यहां की नागरिकता भी मिल गई। हालांकि, अब तक पुलिस ने उनके खिलाफ कोई चार्जशीट तैयार नहीं की है।

वीडियो में नजर आता है कि गोलरिज के हाथ में एक ब्रांडेड हैंडबैग है। वो लोगों की नजरें चुराकर कुछ कपड़े बैग में डालती हैं और निकल जाती हैं। पुलिस ने कहा- गोलरिज सांसद हैं। ऐसे लोगों से सभी को जिम्मेदारी वाले बर्ताव की उम्मीद रहती है ताकि वो मिसाल पेश कर सकें। हमारी ये सांसद इस मामले में लोगों की कसौटी पर खरी नहीं उतरीं।

पुलिस के बयान पर सांसद ने कहा- मैं जानती हूं कि गलती किस वजह से हुई। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट भी कहते हैं कि मेंटल स्ट्रैस की वजह से मैंने इस तरह की गलती की है।

पार्टी ने क्या कहा

ग्रीन पार्टी के नेता जेम्स शॉ ने कहा- गोलरिज का मैं बचाव तो नहीं कर सकता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि वो जब से सांसद बनीं हैं, तब से उन्हें अलग-अलग तरह की धमकियां मिल रही हैं। इस वजह से वो काफी तनाव में रही हैं। हो सकता है ये घटना इसी वजह से हुई हो।

शॉ ने आगे कहा- पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गोलरिज ने बेहद तनाव झेला है और वो भी सांसद बनने के बाद पहले दिन से। अगर कोई भी इस तरह की धमकियां झेलेगा तो मानसिक रूप से दबाव में आ जाएगा।

2021 में एक इंटरव्यू में गोलरिज ने कहा था- मुझे ऑनलाइन और ऑफलाइन धमकियां मिलती हैं। मेरी जान को खतरा है। इसके बाद मुझे घर में डेंजर अलार्म लगवाना पड़ा। हाल ही में मैंने फिलिस्तीन के पक्ष में रैली ऑर्गनाइज की तो मामला और बिगड़ गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.