टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गया है न्यूजीलैंड, क्रिकेट की तरह हॉकी में भी दिया कभी न भूलने वाला दर्द

Updated on 23-01-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच के पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गया। नियमित समय में यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा था। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और शुरुआती हाफ में एक समय 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दे दिया।
भारत के लिए ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने गोल किये। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि केन रसेल ने 43वें और सीन फिंडले (49वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम की चुनौती होगी।

48 साल का इंतजार हुआ लंबा

भारत ने 1973 में आखिरी बार हॉकी वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद से टीम एक बार भी फाइनल या सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। 2018 में घरेलू मैदान पर ही हुए टूर्नामेंट में टीम इंडिया छठे नंबर पर थी। उस बार टीम ग्रुप राउंड के बाद टॉप पर थी और सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन वहां नीदरलैंड्स के खिलाफ बढ़त लेने के बाद भी टीम मुकाबले को 2-1 से हार गई थी।

क्रिकेट में भी तोड़ चुका सपना

न्यूजीलैंड ने हॉकी की तरह क्रिकेट में भी भारत का सपना तोड़ा है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया दमदार खेल दिखा रही थी। लेकिन सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हार मिली थी। 2021 में हुए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके अलावा 2021 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में भी न्यूजीलैंड से हारने के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
Advt.