वेलिंगटन टेस्ट में भी न्यूजीलैंड का जलवा, दूसरे दिन भी वेस्टइंडीज ने किया संघर्ष, जीत की तरफ बढ़ रहे कीवी

Updated on 11-12-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई है। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय वेस्टइंडीज ने अपने 2 विकेट 32 रन पर गंवा दिए। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (14) और एंडरसन फिलिप (0) का विकेट गंवा दिया है। ब्रैंडन किंग 25 गेंद पर 15 रन बनाकर और कावेम हॉज 3 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज अभी भी न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर 41 रन से पीछे है। उसके 2 विकेट गिर चुके हैं।

कॉन्वे औ मिशेल हे ने ठोकी फिफ्टी

इससे पहले दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 24 रन से शुरू की थी। ब्लेयर टिकनर की इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड को अपनी पारी 9 विकेट पर 278 रन बनाकर घोषित करनी पड़ी। कीवी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे ने 108 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 60 और विकेटकीपर बल्लेबाज मिशेल हे ने 93 गेंद पर 1 छक्का और 9 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। इन दोनों के अलावा केन विलियमसन ने 37, डेरिल मिचेल ने 25 रन बनाए। जकारी फॉल्क्स 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड ने बनाई थी 73 रन की बढ़त

न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज पर 73 रन की महत्वपूर्ण बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज के लिए एंडरसन फिलिप ने 3, केमार रोच ने 2, जबकि जायडन सिल्स, ओजे शिल्ड्स, जस्टिन ग्रिव्स और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए थे।

वेस्टइंडीज की पहली पारी 205 रन पर समाप्त हुई थी। शाई होप ने सर्वाधिक 47 और जॉन कैंपबेल ने 44 रन की पारी खेली थी। ब्रैंडन किंग ने 33 और रोस्टन चेज ने 29 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 4, माइकल रे ने 3, जैकब डफी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.