शंखनाद के साथ होगा नव वर्ष और चैत्र प्रतिपदा का स्वागत

Updated on 08-04-2024 12:34 PM

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर में हिंदू नव वर्ष का स्वागत शंखनाद के साथ होगा। नौ अप्रैल को वर्ष प्रतिपदा का शुभारंभ होगा। 10 अप्रैल को भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस यानि चैतीचांद मनाया जाएगा। सिंधी समाज भव्य शोभायात्रा एवं सनातन संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या के साथ इष्टदेव का अवतरण दिवस मनाएगा।

सिंधी समाज के प्रमुख धार्मिक गुरू, गंगाधाम दरबार के महंत स्वामी तुलसीदास उदासी के अनुसार हिंदी कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इस साल हिंदू नववर्ष का आरंभ नौ अप्रैल मंगलवार से हो रहा है। दरबार में नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ होगा। सुबह छह बजे शंखनाद होगा। सत्संग एवं भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। स्वामी तुलसीदास ने कहा कि सनातनी हिंदुओं का नव वर्ष चैत्र माह की प्रतिपदा को आता है और भोर की पहली किरण के साथ नव वर्ष का आरंभ होता है। सभी को नव वर्ष का स्वागत करना चाहिए, ताकि पूरे वर्ष भर उत्साह उमंग से भरे रहें। यह तिथि सनातन संस्कृति में विशेष महत्व की है इसी तिथि को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तथा प्रभु श्री राम का राज्य अभिषेक एवं धर्मराज युधिष्ठिर का राजतिलक भी इसी तिथि को हुआ था।

मंगल हैं इस वर्ष का राजा

महंत तुलसीदास के अनुसार मान्यताओं के अनुसार हिंदू नववर्ष पर जो वार पड़ता है, उसे ही वर्ष का राजा माना जाता है। नौ अप्रैल को दिन मंगलवार रहेगा। इसलिए नव संवत्सर 2081 के राजा मंगल होने वाले हैं। वहीं, सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के अनुसार, वर्ष का मंत्री नियुक्त किया जाता है। इसके अनुसार इस साल नव वर्ष के मंत्री शनि होंगे। अगले दिन द्वितीया तिथि को चैतीचांद मनाया जाएगा।

फोटो- गंगाधाम दरबार में नव संवत्सर मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.