इस देश में मिला पोलियो का नया वायरस, सरकार ने किया इमरजेंसी का ऐलान

Updated on 12-09-2022 05:31 PM

पूरी दुनिया में कोरोना का साया काफी दिन तक बना रहा। हालांकि दुनिया के कुछ हिस्सों में अभी भी सावधानी बरती जा रही है। इसी बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पोलियो का नया वायरस मिलने से हड़कंप मच गया है। जांच के बाद सरकार ने न्यूयॉर्क ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है।

स्टेट इमरजेंसी घोषित कर दिया गया
दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क में गंदे पानी में पोलियो वायरस पाए जाने के बाद स्टेट इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। बताया गया है कि फैसला टीकाकरण की दर बढ़ाने के लिए लिया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में पोलियो टीकाकरण का रेट काफी कम है। इसके साथ ही पोलियो वायरस के सैंपल और पोलियो के मरीजों की देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को बूस्टर खुराक देने का निर्देश है।

नाली के पानी में पाया गया वायरस
चौंकाने वाली बात यह भी है कि  पोलियो वायरस न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड की नसाउ काउंटी की एक नाली के पानी में पाया गया है। हालांकि यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति से आया है या नहीं, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। स्वास्थ्य कमिश्नर मेरी बैसेट ने कहा कि पोलियो को लेकर हम कोई मौका नहीं ले सकते हैं। अगर आपको या आपके बच्चे को वैक्सीन नहीं लगी है या सभी खुराकें नहीं लगी हैं तो इस पैरालाइटिक बीमारी का खतरा है।

टीकाकरण को युद्ध स्तर पर चलाने के आदेश
वहीं न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने न्यूयॉर्क के पोलियो टीकाकरण की प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर चलाने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि पोलियो वायरस के यह केस काफी घातक साबित हो सकते हैं। अगर अभी लापरवाही की जाती है तो आने वाले दिनों में यह भी संभव है कि लोगों की मौत भी हो सकती है।

बता दें कि पोलियो वायरस सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करता है। इसे सिर्फ वैक्सीन की मदद से ही कंट्रोल किया जा सकता है। फिलहाल न्यूयॉर्क स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि हालांकि अभी तक सिर्फ एक ही मामला दर्ज किया गया है, लेकिन इस पार काम शुरू हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.