1 अप्रैल से लागू हो रहे नए टैक्स स्लैब, 7 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं, जानिए पूरी डिटेल

Updated on 01-04-2023 06:52 PM
नई दिल्ली : एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही इनकम टैक्स से जुड़े कई नए नियम (Income Tax Rule Changes) भी लागू हो जाएंगे। आयकर नियमों में हो रहे ये बदलाव आपके पैसे और आपके टैक्स दोनों पर असर डालेंगे। एक अप्रैल से नए इनकम टैक्स स्लैब (New income tax slabs) भी लागू होने जा रहे हैं। बजट 2023 में नए टैक्स रिजीम (New Tax regime) के तहत इनकम टैक्स स्लैब्स में बदलाव किया गया था। इसमें इनकम टैक्स स्लैब की संख्या को छह से घटाकर 5 किया गया। नए टैक्स रिजीम के टैक्स स्लैब में किये गए ये बदलाव एक अप्रैल से लागू हो रहे हैं। आपको इनके बारे में जरूर पता होना चाहिए। इससे आप यह जान पाएंगे कि आप किस स्लैब में आते हैं।

नई टैक्स रिजीम में आयकर दरें निम्न है:

ये हैं नए टैक्स स्लैब्स


सैलरीटैक्स रेट
0-3 लाखशून्य
3-6 लाख5%
6-9 लाख10%
9-12 लाख15%
12-15 लाख20%
15 लाख से ऊपर30%

2023-24 में कमाई गई इनकम पर लागू होंगे


ये टैक्स स्लैब आप पर तब लागू होंगे, जब आप नए टैक्स रिजीम को चुनते हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ये टैक्स स्लैब एक अप्रैल 2023 से लागू हो रहे हैं। आपके द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक) में कमाई गई सारी इनकम पर ये स्लैब लागू होंगे।

7 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं


अगर वित्त वर्ष 2023-24 में आपकी सालाना आय 7 लाख रुपये होती है और आप नया टैक्स रिजीम चुनते हैं, तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि नए टैक्स रिजीम में आयकर अधिनियम की धारा 87ए के तहत मिलने वाली टैक्स छूट को 12,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की टैक्सेबल इनकम 7 लाख से अधिक नहीं जाती है, तो नए टैक्स रिजीम में उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा।

बढ़ गई बेसिक छूट सीमा


न्यू टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव के साथ ही बेसिक आयकर छूट सीमा भी बढ़ गई है। यह 50,000 रुपये बढ़कर 3 लाख रुपये हो गई है। यह नियम एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। वित्त वर्ष 2022-23 तक बेसिक आयकर छूट सीमा 2.5 लाख रुपये थी। इसलिए नए टैक्स रिजीम के तहत 3 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लोगों को आयकर रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने की जरूरत नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.