नई व्यवस्था:सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर बिना परीक्षा के मेडिकल टीचर बन सकेंगे

Updated on 11-07-2025 01:41 PM

मप्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज कर रहे अनुभवी डॉक्टर अब मेडिकल कॉलेजों में टीचर बन सकेंगे- वह भी बिना परीक्षा और इंटरव्यू के। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की भारी कमी को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 220 से ज्यादा बेड वाले सरकारी गैर-शिक्षण अस्पताल अब टीचिंग अस्पताल माने जाएंगे और वहीं के डॉक्टर मेडिकल स्टूडेंट्स को पढ़ा सकेंगे।

अब तक मेडिकल टीचर बनने के लिए एमपीपीएससी या डायरेक्ट इंटरव्यू पास करना जरूरी था। नई व्यवस्था में डॉक्टरों को उनके अनुभव के आधार पर ही प्रोफेसर या असिस्टेंट प्रोफेसर बनाया जा सकेगा। उदाहरण के लिए, 10 साल का अनुभव रखने वाले डॉक्टर एसोसिएट प्रोफेसर और 2 साल का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकेंगे।

शर्तें क्या होंगी?

  • सीनियर रेजिडेंसी अब अनिवार्य नहीं, पर 2 साल में बायोमेडिकल रिसर्च कोर्स जरूरी होगा।
  • 6 साल का अनुभव रखने वाले डिप्लोमा होल्डर भी असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकेंगे।
  • एनएमसी, स्टेट काउंसिल, यूनिवर्सिटी या मेडिकल रिसर्च संस्थानों में 5 साल का अनुभव भी टीचिंग में गिना जाएगा।
  • 3 साल के अनुभव वाले सीनियर कंसल्टेंट प्रोफेसर बन सकेंगे।
  • प्री-क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल विषयों में सीनियर रेजिडेंट की उम्रसीमा बढ़ाकर 50 साल कर दी गई है।
  • ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर के रूप में कार्य अनुभव असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता में मान्य होगा।

असर क्या पड़ेगा? इस साल श्योपुर व सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे। बुदनी, मंडला व राजगढ़ में अगले सत्र से 150-150 सीटों के साथ कॉलेज खुलेंगे। यानी कुल 750 नई सीटें जुड़ेंगी, पर पढ़ाने के लिए फैकल्टी की कमी है। अभी प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर, एसो. प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 50% से ज्यादा पद खाली हैं। नियमों के अनुसार, हर 100 एमबीबीएस सीटों पर कम से कम 9 से 10 फैकल्टी जरूरी होती हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव ने कहा कि अधिसूचना का अध्ययन कर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। नई भर्तियों की तैयारी भी जारी है।

एक्सपर्ट व्यू - डॉ. पंकज शुक्ला, पूर्व डायरेक्टर, NHM

डॉ. पंकज शुक्ला, पूर्व डायरेक्टर, NHM

फैसले से गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। सरकारी अस्पतालों में पहले से डॉक्टरों पर ओपीडी, सर्जरी और इमरजेंसी का भार है। अब उन्हें पढ़ाने का जिम्मा भी मिल जाएगा। इससे न मरीजों पर फोकस हो पाएगा और न स्टूडेंट्स को क्वालिटी टीचिंग मिल पाएगी। सीनियर रेजिडेंसी और रिसर्च अनुभव की अनदेखी से एमडी/एमएस जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की मेहनत और योग्यता का अवमूल्यन होगा। डिप्लोमा होल्डर्स को छह साल के अनुभव पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनाया जा रहा है, जबकि कई कॉलेजों में आज भी डेमो रूम, डिजिटल लैब जैसी बुनियादी सुविधाएं ही नहीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.