यूनानी चिकित्सा पद्धति में नवीन शोध निरंतर हो

Updated on 16-03-2023 04:23 PM

आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे ने कहा है कि प्राचीन यूनानी चिकित्सा पद्धति में निरंतर शोध किये जाने की आवश्यकता है। नवीन शोध से ही रोगियों का बेहतर इलाज किया जा सकता है। राज्य मंत्री श्री कावरे मंगलवार को भोपाल के हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय (स्वशासी) यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय की साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आयुक्त आयुष श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर भी मौजूद थीं।

प्राचार्य डॉ. मेहमूदा बेगम ने बताया कि पंडित खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान परिसर में शासकीय यूनानी चिकित्सालय महाविद्यालय के पास लगभग 5.25 करोड़ रूपये की लागत से कन्या छात्रावास का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, प्रयास किया जा रहा है कि छात्रावास 1 जुलाई 23 से प्रारंभ हो जाय। बताया गया कि यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय में इस वर्ष से पीजी कोर्स प्रारंभ हो गये हैं। अब महाविद्यालय में नवीन शोध कार्य में तेजी आयेगी। प्रदेश में यूनानी पद्धति का एक सरकारी कॉलेज और तीन महाविद्यालय प्राइवेट सेक्टर में संचालित हो रहे हैं। बैठक में राज्य मंत्री श्री कावरे ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने बजट की समीक्षा की और प्राप्त राशि का शत-प्रतिशत उपयोग करने के लिए कहा। आयुष आयुक्त श्रीमती वायंगणकर ने कॉलेज और निर्माणाधीन हॉस्टल में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्व-रोजगार के अवसर जुटाने के लिए ठोस प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय। बैठक में महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.