मध्य प्रदेश में एक साल बाद बनने शुरू हुए नए राशन कार्ड, आठ लाख लोगों के नाम जुड़े

Updated on 08-10-2025 12:53 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में पूरे एक साल बाद नए राशन कार्ड बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। पहले से जिन लोगों ने राशनकार्ड में नाम जोड़ने का आवेदन किया था, ऐसे करीब आठ लाख लोगों के नाम पात्रता सूची में जोड़े जा चुके हैं। करीब सात लाख नाम और जोड़े जा सकते हैं, जिसके लिए आवेदन और उसके सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रदेश में पांच करोड़ 46 लाख लोगों को राशन देने का कोटा तय किया है। जिसके तहत करीब 2.91 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद्यान्न का आवंटन किया जाता है। प्रदेश का यह कोटा पूरा हो चुका था, जिस वजह से नए पात्र लोगों के नाम नहीं जुड़ पा रहे थे। इस वजह से विभाग ने विशेष सर्वे अभियान प्रदेश के सभी जिलों में शुरू करवाया था।

इस सर्वे में पता चला कि 15 लाख लोग ऐसे हैं जो वर्तमान पते व जिले में निवास नहीं कर रहे हैं और किसी अन्य जगह पर पहुंच गए हैं लेकिन उनके नाम जुड़े हुए हैं। तो वहीं कुछ ऐसे लोग थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनके नाम नहीं हटाए गए थे। सर्वे के बाद जनवरी से अब तक ऐसे 15 लाख लोगों के नाम विभाग ने हटा दिए हैं।

जिससे नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों के लिए जगह बन गई है। इसके बाद नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके तहत ई-केवाईसी करने के बाद लोगों को पात्रता पर्ची देने का काम तेजी से किया जा रहा है।

आवेदनों की हो रही पड़ताल

नए राशनकार्ड के लिए मिले आवेदनों की इस बार बारीकी से पड़ताल हो रही है। कहा गया है कि जो लोग ई-केवाईसी करवाएंगे उनके नाम से पात्रता पर्ची जारी कर दी जाएगी। ई-केवाईसी के दौरान पात्रता-अपात्रता का सत्यापन किया जा रहा है।

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन

गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों की श्रेणी में सरकारी राशन लेने के लिए नाम जुड़वाने की प्रक्रिया सरकार ने पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। किसी सुविधा केंद्र में जाकर पात्रता की शर्तें पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति अपने दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.