नए रडार सिस्टम से खराब मौसम में होगी सुरक्षित लैंडिंग

Updated on 23-09-2025 12:28 PM

राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन को और सुरक्षित व बेहतर बनाने के लिए नई रडार प्रणाली लगाई जा रही है। चेकोस्लोवाकिया से मंगाए गए अत्याधुनिक उपकरणों की इंस्टॉलेशन शुरू हो गई है।

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी परीक्षण के बाद यह सिस्टम दिसंबर तक पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि नई रडार प्रणाली से विमान की लैंडिंग व टेकऑफ में काफी सहूलियत होगी। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की स्थिति में भी फ्लाइट ऑपरेशन सुरक्षित रहेंगे।

एटीसी की ‘आंख और कान...

’ यह नया रडार सिस्टम पुराने उपकरणों की तुलना में कहीं ज्यादा एडवांस है। यह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सटीक जानकारी देगा, जिससे पायलट और एटीसी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे उड़ानों में देरी कम होगी और आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लेना आसान होगा।

लगातार बढ़ रही उड़ानें-

पिछले कुछ सालों में भोपाल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की संख्या बढ़ी है।ऐसे में एयर ट्रैफिक संभालने के लिए आधुनिक रडार सिस्टम की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

आसपास के एयरपोर्ट को भी लाभ नए रडार की मदद से न केवल भोपाल बल्कि आसपास के छोटे एयरपोर्ट को भी सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्रीय हवाई यातायात और अधिक व्यवस्थित हो जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सिस्टम शुरू होने के बाद एटीसी स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

तकनीकी रूप से मजबूत... नए राडार सिस्टम के चालू होने के बाद भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों और पायलटों के लिए और भी सुरक्षित, सुविधाजनक और तकनीकी रूप से मजबूत बन जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.