एम्स में नई सुविधा:पीठ दर्द के पीड़ितों को मिलेगा आरटीएमएस पद्धति से इलाज

Updated on 06-03-2023 05:08 PM

पीठ दर्द के वर्षों पुराने मर्ज से पीड़ित मरीजों के लिए अब जल्द ही एम्स में सटीक उपचार की व्यवस्था होने जा रही है। इसके तहत यहां आरटीएमएस (रिपिटेटिव ट्रांसक्रानियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन) पद्धति से इलाज किया जाएगा। बताया गया है कि विज्ञान और अनुसंधान बोर्ड ने एम्स को हाई एंड आरटीएमएस उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इन उपकरणों को फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट में इंस्टाॅल करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

सबसे पहले इन उपकरणों की मदद से पीठ दर्द के उन मरीजों का इलाज किया जाएगा जो पारंपरिक इलाज से ठीक नहीं हो रहे हैं। इलाज के साथ रिसर्च वर्क भी किया जाएगा। यही नहीं, न्यूरोलॉजिकल मामलों जैसे स्ट्रोक, पार्किंसंस माइग्रेन, टिनिटस और न्यूरोपैथिक दर्द, अवसाद, चिंता, व्यवहार संबंधी परेशानी और बाइपोलर जैसी मानसिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज में भी इन उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। दावा किया गया है कि एम्स दिल्ली के बाद यह अपनी तरह का पहला लैब सेटअप और उपकरण हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.