लादेन से कभी नहीं मिला... कुख्यात आतंकी मक्की ने जेल से जारी किया वीडियो, बोला- ISIS से कोई संबंध नहीं

Updated on 20-01-2023 06:58 PM
इस्लामाबाद : लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। गुरुवार को मक्की ने लाहौर जेल से एक वीडियो जारी करते हुए अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों के साथ किसी भी तरह के संबंध होने की खबरों का खंडन किया। मक्की ने यूएनएससी के खुद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के फैसले पर खेद जताया और कहा कि फैसला सुनाने से पहले उसकी बात नहीं सुनी गई। पाकिस्तान का कुख्यात आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ है। यूएनएससी में उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने की राह में अब तक चीन अड़ंगा लगा रहा था।
मक्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल (Da'esh) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति की ओर से सोमवार को वैश्विक आतंकवादियों की सूची में नाम शामिल किए जाने के बाद एक वीडियो जारी किया है। यूएनएससी के कदम के बाद मक्की के खिलाफ संपत्ति जब्त करना, ट्रैवल बैन और हथियार प्रतिबंध जैसी कार्रवाइयां की जा सकेंगी। भारत में मोस्ट वॉटेंड मक्की 26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी है। साल 2000 में लाल किले पर हुए हमले में भी उसका नाम आता है।

'मैं लादेन या जवाहिरी से कभी नहीं मिला'

जेल से वीडियो जारी करते हुए मक्की ने कहा, 'मेरा मानना है कि आतंकी सूची में मेरा नाम शामिल करने का फैसला भारत सरकार की गलत सूचनाओं पर आधारित है। मैं ओसामा बिन लादेन, अयमान अल-जवाहिरी या अब्दुल्ला आज़म से कभी नहीं मिला, जैसा कुछ रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है।' मक्की ने दावा किया कि अल-कायदा और आईएसआईएस की हरकतें उसकी विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है। उसने कहा, 'मैं इस तरह के समूहों की ओर से किए गए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा की निंदा करता हूं।'

हाफिज सईद का साला है मक्की

अब्दुल रहमान मक्की ने सुरक्षा परिषद की कार्रवाई पर 'खेद जताया' और कहा कि उसे सुनवाई का कोई मौका नहीं दिया गया। उसने 1980 के दशक में इस्लामाबाद में इस्लामिक यूनिवर्सिटी में फैकल्टी होने के दावों से भी इनकार किया, जहां खुफिया एजेंसियां उस पर अल-कायदा या अफगान कमांडरों से मिलने का आरोप लगाती हैं। आतंकी हाफिज सईद का साला मक्की लश्कर के पॉलिटिकल विंग जमात-उद-दावा का प्रमुख है। कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.