कभी जेब में नहीं थे 14 रुपये, आज 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की है नेटवर्थ, ऐसे अरबपति बने विजय केडिया

Updated on 10-10-2023 01:54 PM
नई दिल्ली: सभी लोगों की जिंदगी में कभी न कभी मुश्किलें जरूर आती हैं। कुछ लोग इन मुश्किलों से घबरा जाते हैं। वहीं बहुत कम लोग ऐसे भी होते हैं जो इन्हीं मुश्किलों मे सफलता के नए रास्ते ढूंढ लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के संघर्ष के बारे में बताने जा रहे हैं। ये शख्स दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) हैं। कोलकाता की मिडल क्लास फैमिली में जन्मे केडिया के पिता स्टॉक ब्रोकर थे। लेकिन, केडिया जब 10वीं में थे, तभी उनके पिता का इंतकाल हो गया। यह केडिया के लिए बहुत बड़ा सदमा था। वह ठीक से एग्जाम भी नहीं दे पाए और फेल हो गए। पिता के गुजरने के बाद आमदनी का कोई जरिया न रहा।

विजय केडिया (Vijay Kedia) ने मां के कहने पर किसी तरह ग्रेजुएशन किया और घर चलाने के लिए कुछ काम-धंधा करने की सोची। लेकिन, जब कहीं बात नहीं बनी, तो उन्होंने शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू कर दी। इससे जो भी कमाई होती, उससे घर खर्च चलता। इस बीच उनकी शादी भी हो गई। एक बच्चा भी हुआ। एक वक्त उनका 6 लोगों का परिवार एक ही कमरे में रह रहा था।

दूध खरीदने के भी नहीं थे पैसे

एक समय ऐसा था जब शेयर मार्केट में नुकसान की मार झेल रहे विजय केडिया के पास इतने पैसे तक नहीं थे कि वो अपने बच्चे का पेट पाल सके। एक दिन बच्चा भूख से तड़प कर रो रहा था। विजय की पत्नी ने उन्हें दूध का पैकेट लाने को कहा। उस वक्त दूख के एक पैकेट की कीमत 14 रुपये थी, लेकिन उनकी जेब में उतने पैसे भी नहीं थे। लाचार विजय अपने बच्चे को रोता देखते रहे। पत्नी ने किसी तरह से घर में रखे सिक्के बंटोर कर दिए तब जाकर दूध आ सका। विजय के दिल में ये घटना घर कर गई थी। उन्होंने अपनी मजबूरी के सामने हार मानने के बजाए लड़ने का फैसला किया। कोलकाता छोड़कर मुंबई चले गए।

ऐसे बदली किस्मत

साल 1990 के शुरुआती दौर में विजय केडिया ने कोलकाता छोड़कर मुंबई को ठिकाना बनाया था। मुंबई में उनकी किस्मत ने साथ दिया। जल्द ही 1992 का मशहूर बुल रन आया। इसमें बहुत से निवेशको ने अच्छा खासा पैसा बनाया। विजय केडिया भी इनमें से एक थे। वह कोलकाता से पंजाब ट्रैक्टर्स के शेयर लाए थे, जिसकी कीमत 35 हजार रुपये थी. बुल रन में इसके भाव पांच गुने बढ़ गए, उन्होंने इसे बेचकर एसीसी के शेयर खरीदे। इसके दाम एक साल में 10 गुना बढ़ गए। यह उनकी जिंदगी की बहुत बड़ी कामयाबी थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में घर खरीदा और परिवार को कोलकाता से मुंबई लाए।

खरीदी दूध की कंपनी

विजय ने साल 2009 में दूध की एक कंपनी के शेयर्स खरीद लिए और अपनी पत्नी को गिफ्ट कर दिया। उन्होंने अपनी पत्नी से माफी मांगते हुए कहा कि ये उस 14 रुपये का बदला है, जिसे हम उस वक्त जुटा नहीं पाए थे। साल 2022 में उन्होंने सियाराम मिल्क कंपनी की 1.1 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। आज विजय केडिया 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.