कभी स्कूल की फीस भरने के नहीं थे पैसे, पिता करते थे मजदूरी, आज करोड़ों में है नेटवर्थ

Updated on 14-10-2023 03:38 PM
नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं जिसे हासिल न किया जा सकता हो। अगर पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गुजरात के अहमदाबाद निवासी जयंती कनानी (Jaynti Kanani) ने ऐसा ही कर दिखा है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले जयंती की आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं थी। एक समय ऐसा था जब उनके पास स्कूल की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। अहमदाबाद के बाहरी इलाके में उनका परिवार एक बहुत छोटे से फ्लैट में रहता था। जयंती के पिता एक डायमंड फैक्‍टरी में काम करते थे। कनानी ने जैसे-तैसे अपनी कंप्‍यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई पूरी की। घर के हालात ऐसे नहीं थे कि वे आगे और पढ़ सकें। इसलिए उन्‍होंने पढ़ाई खत्‍म करते ही नौकरी शुरू कर दी।

6 हजार रुपये की की नौकरी


जयंती कनानी को अपनी पहली जॉब में सैलरी के रूप में केवल 6,000 रुपये मिलते थे, उनके पिता की आंखें काफी कमजोर हो गईं थी। कनानी ने उनसे अपना काम छोड़ देने को कहा। पिता के नौकरी न करने से सारी जिम्‍मेदारी कनानी पर आ गई। उन्‍होंने अपनी नौकरी बदल ली और दूसरी जगह काम करने लगे। साथ ही अतिरिक्‍त आय के लिए वे जॉब के बाद भी घर पर कुछ प्रोजेक्‍ट पर काम करते थे। इससे घर का गुजारा ठीक से चलना लगा। लेकिन, कनानी को मेहनत बहुत करनी पड़ रही थी।

शादी के लिए लिया कर्ज


जयंती को ज्‍यादा पगार वाली नौकरी की तलाश करनी पड़ी। वह एक स्टार्टअप से जुड़ गए। उन्‍होंने कई पार्ट-टाइम प्रोजेक्‍ट किए। यहां तक कि उन्होंने शादी के लिए कर्ज भी लिया था। कर्ज से दबे जयंती के दिमाग में अरबों डॉलर की कंपनी बनाने का ख्याल कभी नहीं आया था। जयंति कनानी जब एक कंपनी में डेटा एनालिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात संदीप नेलवाल और अनुराग अर्जुन से हुई। तीनों ही पैसा कमाने के लिए कुछ बड़ा करना चाहते थे।

ऐसे बदली किस्मत


2017 में जयंती ने नेलवाल और तीसरे सह-संस्‍थापक अनुराग अर्जुन के साथ पॉलीगॉन नाम की कंपनी की नींव रखी। उनके चौथे सह-संस्थापक सर्बियाई तकनीकी विशेषज्ञ मिहालियो बजेलिक बाद में बोर्ड से जुड़े। कंपनी तब सुर्खियों में आई जब उन्हें अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध निवेशकों में से एक और शार्क टैंक जज मार्क क्यूबन से इंवेस्‍टमेंट मिला। 2022 में पॉलीगॉन ने सॉफ्टबैंक, टाइगर ग्लोबल, सिकोइया कैपिटल इंडिया जैसे निवेशकों से $450 मिलियन की फंडिंग जुटाई। आज यह कंपनी हजारों करोड़ डॉलर की है।

बता दें कि पॉलीगन प्लेटफॉर्म की मदद से आसानी से इथेरियम स्केलिंग और इन्फ्रा डेवलपमेंट का काम किया जा सकता है। यूजर्स इसकी मदद से ऐप भी तैयार कर सकते हैं। पॉलीगेन के ब्लॉकचेन का गेमिंग प्लेयर्स, नॉन फंजिबल टोकंस और डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस में प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.