सलमान औैर चिरंजीवी की फिल्म GodFather के राइट्स Netflix ने इतने करोड़ में खरीदे

Updated on 21-09-2022 06:41 PM

GodFather OTT Rights Acquired By Netflix: साउथ सुपरस्‍टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) और सलमान खान (Salman khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्‍म ‘गॉडफादर’ (Godfather) को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इस फिल्म के OTT राइट्स बिक गए हैं। ओटीटी मार्केट में इस चर्चित फिल्म के राइट्स खरीद की डील भारी भरकम रकम के साथ पूरी हुई है। आइए जानें आखिर मेकर्स की ओर से कितने में बिके इस फिल्म के राइट्स और किस प्लेटफॉर्म ने मारी इसमें बाजी?

इतने करोड़ में बिके GodFather OTT Rights
फिल्म में चिरंजीबी और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हों तो फिल्म का स्ट्रॉन्ग स्टारडम रिलीज से पहले ही फिल्म के फैन्स के बीच क्रेज बढ़ा देता है।  फिल्म ‘गॉडफादर’ के लिए दर्शकों के क्रेज का अनुमान OTT मार्केट की नजरों में साफ था इसलिए इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 57 करोड़ रुपये  में खरीदे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि डिजिटल राइट्स की डील नेटफ्लिक्स के साथ फाइनल हुई है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल अधिकार 57 करोड़ रुपये में खरीदे हैं और इस डील में फिल्म के तेलुगू और हिंदी दोनों ओटीटी अधिकार भी शामिल हैं. 

दशहरे के मौके पर मैगास्टार्स का फैन्स को तोहफा 
चिरंजीवी और सलमान को एक साथ देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। साउथ और बॉलीवुड स्टार्स की ये जुगलबंदी दशहरा फेस्टिवल के मौके पर दर्शकों के लिए खास तोहफ साबित हो सकती है।  5 अक्टूबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सलमान एक खास किरदार में नजर आएंगे। रिपोट्र्स की मानें तो इस सुपर डुपर एक्शन ड्रामा फिल्म में सलमान खान चिरंजीवी के छोटे भाई के किरदार में नजर आ सकते हैं। 

पहली बार सलमान  तेलुगू फिल्म में

बता दें गॉड फादर मलयालम फिल्म लूसीफर का रीमेक है। गॉडफादर के रिलीज टीजर ने पहले ही फैन्स को फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। यह पहली बार है जब सलमान खान किसी तेलुगू फिल्म में दिखेंगे। साउथ सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार की ऑनस्क्रीन एक्शन केमिस्ट्री क्या कमाल दिखाती है ये देखना खास होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.