गाजा में जंग के बीच नेतन्याहू का अमेरिका दौरा:कमला हैरिस बोलीं- लोगों की तकलीफों पर चुप नहीं बैठूंगी

Updated on 26-07-2024 01:09 PM

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार को इजराइली PM नेतन्याहू पर गाजा में सीजफायर का दबाव बनाया। रॉयटर्स के मुताबिक, एक टीवी स्टेटमेंट में हैरिस ने कहा कि अब जंग खत्म करने का समय आ गया है। मैं अब चुप नहीं बैठूंगी।

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भी नेतन्याहू से सीजफायर के लिए सभी अड़चनों को दूर करने की बात कही। साथ ही गाजा में मदद पहुंचाने में आ रही दिक्कतों को भी हटाने पर चर्चा की। मुलाकात में नेतन्याहू ने बाइडेन को इजराइल को दिए सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।

प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि दोनों नेताओं ने बंधकों की रिहाई, लेबनान तक जंग पहुंचने की आशंका, ईरान के खतरे और सीजफायर पर चर्चा की। किर्बी ने कहा कि अमेरिका-इजराइल के संबंधों में मतभेद हैं, लेकिन इसके बावजूद ये अच्छे हैं।

'फिलिस्तीनियों की तकलीफ खत्म होनी चाहिए'
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की नेतन्याहू से मुलाकात उनके ऑफिस में हुई। CNN के मुताबिक, दोनों नेताओं ने युद्धविराम, बंधकों की रिहाई, इजराइल के अस्तित्व और उसकी सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

कमला ने कहा कि अब समय आ गया है कि युद्धविराम और बंधकों की रिहाई का समझौता किया जाए। सीजफायर के तहत इजराइलियों की सुरक्षा, सभी बंधकों की रिहाई और गाजा में फिलिस्तीनियों की तकलीफ खत्म होनी चाहिए।

इसके अलावा कमला हैरिस ने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच तनाव खत्म करने के लिए 2-स्टेट सॉल्यूशन का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इसी के जरिए इजराइल एक सुरक्षित यहूदी देश बन सकता है। साथ ही फिलिस्तीनी भी सुरक्षा और आजादी के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

कमला बोलीं- गाजा में जो हो रहा उस पर आंखें नहीं मूंद सकते
हैरिस ने इजराइल के अपनी रक्षा करने के अधिकार का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 महीनों में गाजा में जो कुछ हुआ है, वह विनाशकारी है। हम इसके सामने आंखें नहीं मूंद सकते। मैं चुप नहीं रहूंगी।

बैठक के बाद नेतन्याहू और बाइडेन ने व्हाइट हाउस के एक कमरे में गाजा में बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों के परिवारों से भी मुलाकात की। हैरिस के बाद अब 26 जुलाई को नेतन्याहू अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। यह मुलाकात फ्लोरिडा में ट्रम्प के घर मार-ए-लागो में होगी।

नेतन्याहू के लिए बेहद अहम है ये दौरा
इजराइली पीएम नेतन्याहू का ये दौरा उनके लिए काफी अहम माना जा रहा है। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में लंबे समय से चल रहे लड़ाई और बंधक बनाए गए लोगों को वापस न ला पाने की वजह से नेतन्याहू को अपने ही देश में काफी गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गाजा में 39 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं इस वजह से दुनिया भर में नेतन्याहू की आलोचना हो रही है।

नेतन्याहू ने अमेरिका से और हथियार मांगे
इससे पहले नेतन्याहू ने अमेरिका दौरे पर बुधवार को चौथी बार अमेरिकी संसद के ज्वाइंट सेशन को संबोधित किया था। ऐसा करने वाले एक एकमात्र विदेशी नेता बने। नेतन्याहू ने करीब 52 मिनट का भाषण दिया। अपने संबोधन के दौरान नेतन्याहू ने ईरान पर जमकर निशाना साधा था।

नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग को जल्द खत्म करने के लिए अमेरिका से और हथियार मांगे हैं। नेतन्याहू के संबोधन से पहले बुधवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.