ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में नेसर की वापसी : न्यूजीलैंड के खिलाफ पैट कमिंस ही कप्तानी करेंगे

Updated on 09-02-2024 01:05 PM

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में माइकल नेसर की वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2022 में टेस्ट मैच खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी टीम का ऐलान किया। टीम की कप्तानी पैट कमिंस ही करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया टीम 21 फरवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। टीम यहां 3 टी-20 और 2 टेस्ट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेल रही है।

मैट रेनशॉ भी टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया की टीम में मैट रेनशॉ को भी जगह मिली है, उन्हें डेविड वॉर्नर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। वॉर्नर ने पिछले महीने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। हालांकि रेनशॉ को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी। रेनशॉ ने आखिरी बार फरवरी 2023 में टेस्ट मैच खेला था। इसके अलावा कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी टीम का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, माइकल नेसर के पिछले कुछ सालों के परफॉर्मेंस और न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क।

टी-20 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोयनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।

स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें...

डिविलियर्स बोले- विराट के पिता बनने की बात गलत थी:उन्होंने परिवार के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया, प्राइवेसी लीक करना मेरी गलती

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कोहली की प्राइवेसी लीक करने को अपनी बहुत बड़ी गलती बताया है।

बुमराह इस समय दुनिया के बेस्ट फास्ट बॉलर : फिलैंडर:साउथ अफ्रीकी पेसर बोले- वे शॉर्ट रन-अप से दोनों ओर स्विंग कराते हैं; बाउंसर-यॉर्कर हथियार​​​​​​​

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने जसप्रीत बुमराह को दुनिया का बेस्ट फास्ट बॉलर बताया है। बुमराह एक दिन पहले दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय पेसर हैं।​​​​​​​ 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.