आश्रम में नाबालिग से रेप का आरोपी नेपाली धर्मगुरू गिरफ्तार

Updated on 11-01-2024 12:49 PM

नेपाल पुलिस ने 33 साल के धर्मगुरु राम बहादुर बोमजन को गिरफ्तार किया है। उस पर 15 साल की लड़की का रेप करने का आरोप है। बोमजन के भक्त उसे भगवान बुद्ध का अवतार मानते हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उसके घर से 30 मिलियन नेपाली रुपए (भारतीय करेंसी में करीब 2 करोड़ रुपए) मिले। इसके अलाव 16 देशों की करेंसी भी मिलीं।

द काठमांडू पोस्ट ने चार्जशीट के हवाले से अपनी खबर में लिखा- बोमजन पर 15 साल की साधवी के साथ रेप करने के आरोप हैं। यह साधवी पत्थरकोट शहर में बोमजन के आश्रम में रहती थी। चार्जशीट के मुताबिक अगस्त 2016 में बोमजन ने साधवी को अपने कमरे में बुलाया था और उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने साधवी को धमकी भी दी थी कि वो इस बारे में किसी को न बताए।

मारपीट भी करता था धर्मगुरू
बोमजन के भक्तों के मुताबिक उसने काफी कम उम्र में तपस्या शुरु कर दी थी। वो बिना पानी, भोजन, नींद के साधना करता था। इसलिए उसे 'बुद्ध बॉय' के नाम से भी बुलाया जाने लगा।

पुलिस का कहना है कि बोमजन पर भक्तों और साधवियों का शारीरिक और यौन उत्पीड़न करने के आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- वो भक्तों और साधवियों के साथ मारपीट करता था। जब बोमजन से इस बारे में पूछा गया को उसने कहा- भक्त और साधवियां तपस्या के दौरान मुझे परेशान करती थीं, इसलिए मैं उनके साथ मारपीट करता था।

पुलिस ने कहा कि 2010 में बोमजन के खिलाफ मारपीट की दर्जनों शिकायतें दर्ज की गई थीं। कुछ लोगों के लापता होने के पीछे भी उसका हाथ बताया जा रहा है। हालांकि इस आरोप की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। अथॉरिटीज को नहीं पता था कि वो कहां है। सालों की तलाश के बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी है।

2018 में भी रेप के आरोप लगे
2018 में एक 18 साल की साधवी ने बोमजन पर रेप के आरोप लगाए थे। इसके बाद 2019 में बोमजन के 4 भक्त लापता हो गए। लापता भक्तों के परिवार ने बोमजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। परिजनों का कहना था कि लापता हुए भक्त आखिरी बार बोमजन के आश्रम में ही देखे गए थे। 2020 में भी बोमजन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे।

भागने की कोशिश की, चौथी मंजिल से कूदा
द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस मंगलवार देर रात (9 जनवरी को) 34 साल के बोमजन को गिरफ्तार करने उसके आश्रम पहुंची। उसने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने कहा- बोमजन फरार होने की फिराक में था। हमें देखने के बाद वो चौथी मंजिल से कूद गया। लेकिन हम उसे पकड़ने में कामयाब रहे। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.