Nepal ने छोड़ दिया Kalapani पर अपना दावा? जनगणना रिपोर्ट में क्यों नहीं किया जिक्र

Updated on 27-03-2023 06:57 PM
नई दिल्ली: नेपाल ने जनगणना को लेकर अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि इसमें पिथौरागढ़ जिले के कालापानी क्षेत्र के डेटा को शामिल नहीं किया है। नेपाल का यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि जनवरी 2022 में जारी की गई अपनी प्रारंभिक जनगणना रिपोर्ट में उसने इसे शामिल किया था। ये डेटा गंजी, नाबी और कुटी गांवों से संबंधित हैं, जो भारतीय सीमा में पड़ते हैं। नेपाल इस पर अपना दावा ठोकता रहा है। शुक्रवार को जारी फाइनल रिपोर्ट में कालापानी के 3 गांवों के डेटा मिसिंग हैं।
वजह भी जान लीजिए
बॉर्डर के सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि नेपाल की प्रारंभिक रिपोर्ट 2011 की भारतीय जनगणना के हिसाब से अनुमानों पर आधारित थी। जबकि वास्तविक आंकड़े इकट्ठा नहीं किए जा सकते हैं क्योंकि भारतीय क्षेत्र में स्थित इन गांवों में नेपाल के अधिकारी नहीं आ सकते।नेपाली मीडिया ने वहां के डेप्युटी चीफ स्टैटिस्टिक्स अधिकारी नबिन श्रेष्ठ के हवाले से बताया है, 'हम इन इलाकों में नहीं जा सके क्योंकि भारतीय अधिकारियों ने सहयोग नहीं किया। लेकिन हमने अनुमान लगाया है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले कुल लोगों की संख्या 500 से कम है। सत्यापन मुश्किल है इसीलिए हमने इस क्षेत्र की आबादी को फाइनल रिपोर्ट में शामिल नहीं किया।'
कालापानी के गावों का डेटा अपनी जनगणना में शामिल करने की कोशिश पर कुटी के एक निवासी कुंवर सिंह ने TOI को बताया, 'गंजी, नाबी और कुटी भारत के गांव हैं और आगे भी रहेंगे। नेपाल की जनगणना का इससे क्या लेना देना?' मई 2020 में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिपुलेख रोड का उद्घाटन करने के समय यह मुद्दा काफी उछला था। नेपाल ने दावा किया था कि लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी उसके क्षेत्र हैं। नेपाल की संसद ने तो राजनीतिक मैप में संशोधन का प्रस्ताव भी पारित कर दिया था और इसे अपना क्षेत्र दिखाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.