न अंबानी, न अडानी... मार्केट की गिरावट से इस शख्स को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान, जानें कितनी कम हुई नेटवर्थ

Updated on 12-03-2025 03:50 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस साल जबरदस्त गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण कई भारतीय अमीरों की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट आई है। अंबानी से लेकर अडानी तक की नेटवर्थ इस साल काफी कम हुई है। वहीं बात अगर नेटवर्थ में सबसे ज्यादा गिरावट की करें तो इसमें एक कारोबारी ऐसा है, जिसे अंबानी और अडानी से ज्यादा नुकसान हुआ है। इस साल इस शख्स की नेटवर्थ 25 फीसदी कम हो गई है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक इस साल जिन भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में कमी आई है उनमें मुकेश अंबानीगौतम अडानी, शिव नाडर, शापूर मिस्त्री आदि शामिल हैं। हालांकि कुछ भारतीय अरबपति ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति में इस साल तेजी आई है। यानी उन्हें एक रुपये का भी नुकसान नहीं हुआ। इनमें सुनील मित्तल, लक्ष्मी मित्तल, राधाकृष्ण दमानी, उदय कोटक आदि का नाम शामिल है।

किसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

इस साल सबसे ज्यादा नुकसान आरजे कॉर्प के फाउंडर और चेयरमैन रवि जयपुरिया को हुआ है। आरजे कॉर्प खाने-पीने की चीजें, हेल्थ सर्विस और एजुकेशन जैसे कई सेक्टर में काम करती है। इनकी कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (VBL) बॉटलिंग के कारोबार से जुड़ी है। यह पेप्सिको को बोतल बनाकर देती है। साथ ही यह कंपनी कई और कारोबार से जुड़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.