नील वैगनर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में नहीं मिली जगह

Updated on 27-02-2024 01:16 PM

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वैगनर ने यह फैसला चयनकर्ताओं की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्हें नहीं चुने जाने की जानकारी दिए जाने के बाद लिया है। वैगनर ने अपने संन्यास का ऐलान मंगलवार को न्यूजीलैंड टीम के चीफ कोच गैरी स्टीड के साथ प्रेस कांफ्रेंस में किया। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वहीं टीम मैनेजमेंट ने उनसे पहले टेस्ट में टीम के साथ बने रहने का अनुरोध किया है।

चीफ कोच से पिछले हफ्ते की थी मुलाकात
37 साल के वैगनर ने पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड टीम के चीफ कोच गैरी स्टीड के साथ भेंट की थी। चीफ कोच ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में नहीं चुने जाने की पुष्टि की थी।

न्यूजीलैंड के लिए 64 टेस्ट खेल चुके हैं
वैगनर मूल रूप से साउथ अफ्रीका के रहने वाले हैं। वे न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 64 मैच खेले हैं। जिसमें 3.13 की इकोनॉमी रेट से 260 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 2012 वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 से 16 फरवरी तक हुए मैच में खेला था।
वैगनर ने संन्यास की घोषणा के बाद कुछ यादें भी शेयर कीं
संन्यास की घोषणा के बाद वैगनर ने मीडिया के साथ कुछ पुरानी यादें भी शेयर कीं। उन्होंने कहा 2014 में भारत के साथ पहली टेस्ट जीत, बारबाडोस में वेस्टइंडीज में न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत, 2018 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीत को वह कभी नहीं भूलेंगे। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और भारत और इंग्लैंड के खिालफ पिछले साल टेस्ट में एक रन की जीत को कभी नहीं भूल पाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.