रिटायरमेंट के बाद भी फील्डिंग करने उतरे नील वैगनर

Updated on 29-02-2024 01:03 PM

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज नील वैगनर रिटायरमेंट लेने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में फील्डिंग करने उतरे। वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन वैगनर सब्स्टिट्यूट फील्डर बनकर मैदान पर आए। ऑस्ट्रेलिया से कैमरन ग्रीन ने नंबर-4 पर उतरकर सेंचुरी लगाई।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की और दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए। ग्रीन के साथ जोश हेजलवुड नॉटआउट लौटे।

नेशनल एंथम में खड़े हुए वैगनर, नेट्स में बॉलिंग भी की
नील वैगनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम में नाम नहीं होने के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने हेड कोच गैरी स्टीड से चर्चा की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया। इसके बाद कोच ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए मौजूद रहने को कहा।

वैगनर ने कोच की बात मानी और वेलिंगटन में टीम के साथ अवेलेबल रहे। उन्होंने अपने बैटर्स की प्रैक्टिस के लिए नेट्स में बॉलिंग की। मैच से पहले नेशनल एंथम में टीम के साथ खड़े रहे और सब्स्टिट्यूट फील्डर बनकर फील्डिंग भी की।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने की फिफ्टी पार्टनरशिप
वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने टीम को संभली हुई शुरुआत दिलाई और फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली।

स्मिथ 31 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार हुए। उनके बाद मार्नस लाबुशेन भी एक ही रन बना सके। ख्वाजा भी ज्यादा देर नहीं टिके और 33 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद ट्रैविस हेड भी एक रन बनाकर कॉट बिहाइंड हो गए।

ग्रीन और मार्श ने की फिफ्टी पार्टनरशिप
89 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श ने संभाला। दोनों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। मार्श 40 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी टूटी।

ग्रीन ने लगाया शतक
तीसरे सेशन में एलेक्स कैरी 10, मिचेल स्टार्क 9, पैट कमिंस 16 और नाथन लायन 5 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन ग्रीन एक एंड पर टिके रहे। उन्होंने फिफ्टी पूरी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। फिर दिन का खेल खत्म होने से पहले करियर की दूसरी सेंचुरी भी पूरी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक ग्रीन 104 रन बनाकर जोश हेजलवुड के साथ नॉटआउट रहे। हेजलवुड खाता भी नहीं खोल सके। टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए।

मैट हेनरी को 4 विकेट
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट राइट आर्म पेसर मैट हेनरी ने लिए। विलियम ओ'रूर्क और स्कॉट कुगलेजन ने 2-2 सफलताएं लीं। जबकि एक विकेट रचिन रवींद्र को भी मिला। शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), 
उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, स्कॉट कुगलेजन, मैट हेनरी और विलियम ओ'रूर्क।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.