तीन आना पर नेहरू को दी चुनौती, लोहिया ने संसद में जब उठाया सवाल तो किसी के पास नहीं था जवाब

Updated on 09-01-2023 06:00 PM
नई दिल्ली: समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया 1962 का चुनाव तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ फूलपुर से लड़कर हार चुके थे। हालांकि अगले ही साल उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से उपचुनाव जीतकर लोहिया लोकसभा में प्रवेश करते हैं। लोकसभा में उनका तीन आना बनाम पंद्रह आना का भाषण एक ऐतिहासिक माना जाता है। इतना ही नहीं एक ऐसा भाषण जिसने पंडित नेहरू को चुनौती दी। तारीख 21 अगस्त 1963 जब लोकसभा में अपने भाषण में लोहिया ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एक दिन पहले कृषि मंत्री के भाषण का हवाला दिया और कहा कि सरकार ने अनाज उत्पादन की बात कही लेकिन कितना यह नहीं बताया। लोहिया ने कहा कि देश की 60 फीसदी आबादी हर दिन 3 आना प्रतिदिन पर जीवन यापन कर रही है और प्रधानमंत्री के कुत्ते पर हर दिन 3 रुपये खर्च हो रहा है। उन्होंने सदन में इसके अलावा कई और बातें कहीं साथ ही कहा कि मेरी बातों को कोई झूठा साबित करके दिखाए।

27 करोड़ जनता 3 आना पर जीवन यापन कर रही

डॉ. लोहिया ने नागरिकों की स्थिति पर कहा कि देश के 60 प्रतिशत लोग जो आबादी का 27 करोड़ है वह हर दिन तीन आना पर जीवन यापन कर रहा है। मजदूर, शिक्षक कितना कमाता है। लोहिया ने कहा कि हर दिन प्रधानमंत्री के कुत्ते पर तीन रुपये का खर्च निर्धारित है। खुद प्रधानमंत्री पर डेली 25 हजार रुपये खर्च होता है। लोहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति उनकी कोई दुर्भावना नहीं है लेकिन दूसरों का क्या। उन्होंने आर्थिक विषमता को लेकर सवाल खड़े किए। लोहिया ने कृषि मंत्री के एक दिन पहले के भाषण पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्होंने अनाज उत्पादन बढ़ाने की बात कही लेकिन कितना यह नहीं बताया। उन्होंने खुद आंकड़े देकर बताया कि बढ़ती आबादी के हिसाब से कितना उत्पादन होना चाहिए।

नेहरू को दी चुनौती, मेरी बातों को झूठा साबित करके दिखाइए
प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने लोहिया की कही इन बातों का विरोध किया और कहा कि योजना आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 70 फीसदी लोग 15 आना रोजाना कमा रहे हैं। लोहिया ने कहा कि तीन आना बनाम 15 आना छोड़िए 25 हजार में तो लाखों आने होते हैं। हर रोज कितना खर्च होता है इसको लेकर लोहिया पूरी तैयारी के साथ बोल रहे थे। उन्होंने पंडित नेहरू को अपने दावों को झूठा साबित करने की चुनौती दी। लोहिया ने इसकी बहस चलाई अधिकतम आय कितनी हो सकती है। लोहिया का संघर्ष था जिसने भारी बहुमत से सरकार में बैठी कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया था। संसद में लोहिया जब बोलते थे तब पंडित नेहरू को होमवर्क करके आना पड़ता था। कई बार समय कम होने पर दूसरे सांसद भी अपना समय दे देते थे।

एक वक्त नेहरू से प्रभावित थे लोहिया

संसद में जिस तीन आना बनाम पंद्रह आना पर लोहिया ने संसद में रोचक भाषण दिया था उसका सिद्धांत उनको काशी में मिला। कई जगहों पर इस बात का जिक्र है कि तात्कालिक अर्थशास्त्री कृष्णनाथ ने लेहिया के साथ मिलकर इस सिद्धांत का प्रतिपादन किया था। काशी विद्यापीठ के संस्थापक सचिव पंडित विश्वनाथ शर्मा का घर उनदिनों समाजवादियों के लिए किसी आश्रम से कम नहीं था। कहा जाता है कि इस जगह पर ही उन्होंने कृष्णनाथ से तीन आने प्रति व्यक्ति की रूपरेखा तैयार कर उस पर विचार मंथन किया था। लोहिया एक समय नेहरू से प्रभावित रहे उन्हें अपना नेता मानते थे लेकिन कई बातों को लेकर विरोध बढ़ता ही चला गया।

लोहिया ने दी कांग्रेस सरकार को चुनौती

देश में जब प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लोहिया को कांग्रेस पार्टी में महासचिव का पद ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। देश को नया विकल्प देने के लिए कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया। उस वक्त लोहिया के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले कई और समाजवादी नेता थे। सभी समाजवादियों ने मिलकर सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया। वह लोहिया ही थे जिनमें नेहरू को ललकारने का साहस था। जिस वक्त देश में सिर्फ कांग्रेस ही कांग्रेस थी उस वक्त भी लोहिया ने कांग्रेस सरकार के सामने चुनौती पेश कर दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.