एमपी की नदियों का प्रदूषण रोकने में लापरवाही : 11 माह बाद आई राज्यपाल के निर्देश पर अमल की सुध

Updated on 30-04-2024 03:40 PM

प्रदेश में नदियों का प्रदूषण रोकने को लेकर सरकारी तंत्र इतना बेपरवाह है कि राज्यपाल द्वारा करीब 11 माह पहले दिए गए निर्देश पर अमल के लिए अब तक कार्ययोजना नहीं बन सकी है। इसके लिए चार बार रिमाइंडर भी दिए जा चुके हैं। अब एक बार फिर इसके लिए इरीगेशन डिपार्टमेंट के अफसरों ने 9 मुख्य अभियंताओं को इस पर एक्शन के लिए निर्देशित किया है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पिछले साल 12 जून को एप्को की वार्षिक साधारण सभा के दौरान नदियों के प्रदूषण पर रोकथाम के लिए काम करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वेटलैंड और तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है ताकि नदियों को शुद्ध करने से पेयजल और वातवरण की शुद्धता बनी रहे। इसके बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जल गुणवत्ता के आधार पर एमपी की ऐसी नदियों को चिन्हित किया गया जो प्रदूषित हैं। उनके प्रदूषण वाले पाइंट भी तय किए गए और संबंधित विभागों को प्रदूषण रोकने के लिए काम करने को कहा गया लेकिन काम नहीं हुआ है।

पांच विभागों की जिम्मेदारी, यहां रोकना होगा प्रदूषण

नदियों के प्रदूषण रोकने के लिए जिन स्थानों पर काम करने के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। उसमें इंदौर में खान नदी पर निमोली टैंक से त्रिवेणी संगम तक, उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर त्रिवेणी से सिद्धवट तक, नागदा में चंबल नदी पर नागदा से राजगढ़ तक प्रदूषण रोकने के लिए काम करना है। इसके अलावा बेतवा नदी को मंडीदीप से विदिशा तक तथा सोन नदी को भतुरा घाट पर सफाई के जरिये प्रदूषण मुक्त किया जाना है। इस काम के लिए जो विभाग जवाबदेह बनाए गए हैं उसमें नगरीय विकास और आवास, पंचायत और ग्रामीण विकास, जल संसाधन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के नाम शामिल हैं।

इसलिए सक्रिय हुए विभाग

राज्यपाल द्वारा दिए गए निर्देश 12 जून 2023 के हैं और अब दो माह बाद फिर एप्को की वार्षिक साधारण सभा में बैठक होने वाली है। इसलिए अब 11 माह बीतने पर अधिकारियों को राज्यपाल के निर्देश पर अमल नहीं होने की चिंता सता रही है। दूसरी ओर लापरवाही का आलम यह भी है कि 10 जुलाई 2023, 26 जुलाई 2023, 18 जनवरी 2024, 22 अप्रेल 2024 को पत्र लिखे जा चुके हैं पर काम नहीं हुआ है। जल संसाधन विभाग ने अब इस मामले में सभी 9 मुख्य अभियंताओं को इसके लिए पत्र लिखकर नदियों के शुद्धिकरण के लिए काम करने को कहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.