भोपाल में ग्रीन कॉरिडोर में लापरवाही... देर से पहुंची एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ी से एम्स भेजा दिल

Updated on 24-01-2025 02:02 PM
भोपाल। भोपाल में ग्रीन कारिडोर में पहली बार बड़ी लापरवाही सामने आई है। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से गुरुवार को दो ग्रीन कारिडोर बनाकर सागर निवासी ब्रेनडेड साधु बाबा (बलिराम कुशवाहा) के दिल को एयरक्राफ्ट से एम्स भोपाल और लिवर को एयर एंबुलेंस से चोइथराम अस्पताल इंदौर भेजा गया।जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पहली बार दिल और लिवर निकाला गया था। दिल को भोपाल के एम्स भेजने के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज से डुमना एयरपोर्ट तक 23 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 14 मिनट में रवाना किया गया। वहां से एयर एंबुलेंस से दिल को भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट लाया गया।

स्टेट हैंगर पर पहुंच गई एंबुलेंस

इसके बाद 21 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इसे एम्स भोपाल तक पहुंचाने की योजना थी, लेकिन एम्स भोपाल द्वारा भेजी गई एंबुलेंस राजाभोज एयरपोर्ट की जगह स्टेट हैंगर पहुंच गई।

समय की नाजुकता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया और अपने वाहन से हृदय को एम्स पहुंचाया। इधर, एम्स भोपाल के अधिकारियों ने इस लापरवाही पर सफाई देते हुए कहा कि गलत संचार और भ्रम के कारण एंबुलेंस गलत स्थान पर पहुंच गई।

इंदौर में बना 61वां ग्रीन कॉरिडोर

वहीं लिवर के लिए तिलवारा के पास कोकिका रिपोर्ट के मैदान पर हेलीपेड बनाया गया। लिवर से इंदौर में 61वां ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 44 वर्षीय व्यक्ति को जीवनदान दिया गया। उनकी किडनी फेल होने के कारण इस्तेमाल नहीं की जा सकी।

मध्य प्रदेश में पहली बार हुआ हार्ट ट्रांसप्लांट

मध्य प्रदेश ने पहली बार हृदय प्रत्यारोपण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एम्स भोपाल ने भी अपना पहला हृदय प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह हृदय इटारसी के 53 वर्षीय मरीज को प्रत्यारोपित किया गया, जिनका इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, एम्स भोपाल के चार डाक्टरों की टीम रात 12 बजे जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। एम्स भोपाल के निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह ने बताया कि एम्स भोपाल को हार्ट और लंग्स ट्रांसप्लांट की मंजूरी छह महीने पहले ही मिली थी। इससे पहले प्रदेश के अस्पतालों में मुख्य रूप से बोन मैरो, किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट ही होते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.