लापरवाही:60 % कचरा वाहनों के GPS बंद गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर

Updated on 17-11-2022 05:07 PM

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में शत प्रतिशत कचरा कलेक्शन और वाहनों की रियल टाइम मानीटरिंग के लिए जीपीएस सिस्टम लगाए गए थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से 60 प्रतिशत कचरा वाहनों के जीपीएस बंद पड़े हैं। इससे इनकी आॅनलाइन मानीटरिंग नहीं हो पा रही है। वहीं शहर के गली-मोहल्लों समेत प्रमुख चौराहों पर कचरे का ढेर लगे देखे जा सकते हैं। कई दिनों तक ऐसे ही पड़े रहने के बावजूद इसे उठाया नहीं जाता है। वहीं, कचरा वाहनों के चालक डीजल बचाने के लिए मनमाने रूट पर वाहन दौड़ा रहे हैं। नगर निगम द्वारा 715 कचरा वाहनों में जीपीएस लगाने और इसकी मानीटरिंग का काम निजी कंपनी को सौंपा गया था। इनमें 432 डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और 283 रोड स्वीपिंग वाहन शामिल थे, लेकिन इनका मेंटेनेंस नहीं होने से 60 प्रतिशत कचरा वाहनों में ही जीपीएस सिस्टम काम नहीं कर रहा।

डिवाइस भी गायब
निगम के डीजल टैंक से र्इंधन चोरी रोकने के लिए सभी कचरा वाहनों की टंकियों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस लगाए गए थे। इस तकनीक से कचरा वाहनों का टैंक का ढक्कन डीजल टैंक के नोजल ही खुलता था। यदि कोई ढक्कन में छेड़छाड़ करता तो अधिकारियों के मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाता था, लेकिन मानीटरिंग नहीं होने से वाहन चालकों ने इसे भी उखाड़ फेंका।

कंपनी को दिए हैं निर्देश
अधिकतर वाहनों में जीपीएस सिस्टम ठीक है। कुछ वाहनों के जीपीएस बंद होने की सूचना मिली है। इनका सुधार करने के लिए संबंधित कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.