काटजू अस्पताल में फिर लापरवाही, बेड पर ही हो गया महिला का प्रसव

Updated on 16-05-2024 11:04 AM
भोपाल। राजधानी के डा. कैलाशनाथ काटजू शासकीय अस्पताल में नसबंदी का आपरेशन कराने आई एक महिला की मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि चिकित्ससकीय स्टाफ की लापरवाही की एक और घटना सामने आ गई। इस अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के स्वजन नर्स समेत अन्य स्टाफ से महिला को आकार देखने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। नतीजा यह हुआ कि महिला का बेड पर ही प्रसव हो गया। घटना बुधवार की है।

11 मई को भर्ती हुई थी महिला

पीड़िता की ननद विनीता वर्मा ने बताया कि भाभी को 11 मई को भर्ती किया था। डिलीवरी की डेट नहीं आई थी, लेकिन भाभी को लगातार लेबर पेन हो रहा था। मौके पर नर्स और डाक्टर को भी इसके बारे में बताया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। उनका कहना था कि मां बन रही है तो दर्द होगा ही। दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे बिस्तर पर ही डिलेवरी हो गई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई भी नर्स और डाक्टर उपलब्ध नहीं था। बाद में हंगामा होने के बाद डाक्टर अन्य स्टाफ पहुंचा।

नसबंदी के दौरान महिला की हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को काटजू अस्पताल में नसबंदी कराने आई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रीना गौर नामक महिला को सर्जरी के लिए डाक्टर ओटी में ले गए। जैसे सर्जरी शुरू हुई महिला की स्थिति बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि एनेस्थिसिया के ओवर डोज की वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है।

इनका कहना है

मेरी तबीयत खराब है, इसलिए मैं अस्पताल में नहीं जा रहा हूं। आपसे मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच करवाता हूं।

                             - डा. कर्नल प्रवीण सिंह, अधीक्षक काटजू अस्पताल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.