अनिल अग्रवाल के लिए वरदान बनी OCCRP की निगेटिव रिपोर्ट, गौतम अडानी ने भी पलटी बाजी

Updated on 02-09-2023 02:50 PM
नई दिल्ली: नॉन प्रॉफिट मीडिया संस्था OCCRP ने गौतम अडानी (Gautam Adani) के बाद अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) को निशाना बनाया था। अमेरिकी अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस (George Soros) के समर्थन वाली इस संस्था ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया कि अग्रवाल की कंपनी वेदांता (Vedanta) ने कोरोना महामारी के दौरान पर्यावरण कानूनों को कमजोर करने के लिए गुपचुप तरीके से लॉबिंग की थी। लेकिन इन आरोपों के बावजूद वेदांता का शेयर हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.64 फीसदी तेजी के साथ 236.15 रुपये पर बंद हुआ। यानी OCCRP एक तरह से वेदांता के लिए वरदान साबित हुई। इसी तरह गौतम अडानी ने भी शानदार वापसी की है। OCCRP ने अडानी ग्रुप पर भी आरोप लगाए थे। इससे गुरुवार को ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई थी लेकिन शुक्रवार को बाजी पलट गई।

OCCRP ने एक लेख में यह दावा किया था कि कोरोना महामारी के दौरान जनवरी, 2021 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने तत्कालीन पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से कहा था कि सरकार को माइनिंग कंपनियों को नए एनवायरमेंटल क्लीयरेंस हासिल किए बिना 50 परसेंट उत्पादन बढ़ाने की अनुमति देनी चाहिए। इससे देश में इकॉनमिक रिकवरी की रफ्तार तेज हो सकती है। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया था कि वेदांता की ऑयल कंपनी केयर्न इंडिया ने भी ऑयल ब्लॉक्स में एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग के लिए जन सुनवाई को खत्म करने के लिए सफल लॉबिंग की थी।

गौतम अडानी की वापसी

इससे पहले OCCRP ने गौतम अडानी (Gautam Adani) के अगुवाई वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) को भी निशाना बनाया था। उसने दावा किया था कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इस कारण गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। मगर शुक्रवार को अडानी ग्रुप ने धमाकेदार वापसी की। ग्रुप के अधिकांश शेयरों में हफ्ते के आखिरी दिन 2.8 फीसदी तक तेजी आई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद दो दिन में अडानी ग्रुप का 22 परसेंट मार्केट कैप स्वाहा हो गया था जबकि OCCRP की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप का मार्केट कैप दो दिन में दो परसेंट गिरा है। शुक्रवार की तेजी से अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.