नीट पीजी 2023 ...5 मार्च को ही होगी परीक्षा:इस साल करीब 2.09 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

Updated on 01-03-2023 05:56 PM

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी 2023 को स्थगित करने को लेकर लगाई गई याचिका के सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद यह साफ हो गया है कि इस साल यह पेपर 5 मार्च को ही होगा। इस साल करीब 2.09 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए रजिस्टर हुए हैं। हर साल नीट पीजी देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं काउंसलिंग 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी। जिन छात्रों की इंटर्नशिप की कटऑफ डेट 15 जुलाई तक पूरी नहीं होगी, उन्हें भी प्रोविजनली काउंसलिंग में भाग लेने दिया जाएगा।

इंटर्नशिप की कटऑफ के कारण मामला कोर्ट तक पहुंचा था। कई राज्यों के छात्र इंटर्नशिप की कट ऑफ तारीख के कारण नीट पीजी के लिए पात्र नहीं हो रहे थे। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ही नीट पीजी का आयोजन करेगा। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में पीजी की करीब 64 हजार सीट्स हैं। मेडिकल कॉलेजों की 50 फीसदी सीटों पर सेंट्रल कोटे और 50 प्रतिशत सीटों पर स्टेट कोटे से दाखिला मिलता है। वहीं नीट यूजी की 15 प्रतिशत सीटों पर सेंट्रल और 85 फीसदी सीटों पर स्टेट कोटे से एडमिशन दिया जाता है। इस साल के लिए नीट यूजी की तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी है। छात्रों को फॉर्म फिलिंग शुरू होने के साथ ही इंफॉर्मेशन ब्रोशर के जारी होने का इंतजार है।

एक लाख हुई एमबीबीएस सीटों की संख्या

एनएमसी ने देश में छह नए मेडिकल कॉलेजों को लैटर ऑफ परमिशन जारी कर दिया है। अब ऐसे में देश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या एक लाख से अधिक हाे गई है। राजस्थान में भी इस साल चार नए मेडिकल काॅलेज शुरू हुए हैं। इनमें गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेज धाैलपुर, सिराेही, श्रीगंगानगर और चित्ताैड़गढ़ शामिल हैं। इनमें 100-100 सीट हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं स्टूडेंट्स

नीट पीजी के एडमिट कार्ड नेशनल बाेर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र वहां से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम के दौरान छात्र को एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। परीक्षा शहर व केंद्र की जानकारी भी एडमिट कार्ड पर जारी कर दी गई है।

किस साल पीजी एंट्रेंस में कितने रजिस्ट्रेशन
साल स्टूडेंट्स
2018 1.34
2019 1.48
2020 1.67
2021 1.75
2022 2.06
2023 2.09
नोट- संख्या लाखों में



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.