फाइनल से चंद घंटे पहले पहुंचे नीरज चोपड़ा, भारतीय महिला टीम का बढ़ाया हौसला

Updated on 29-01-2023 06:53 PM
पोचेफस्ट्रूम: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले भारतीय महिला टीम से मुलाकात की। आज ओवल में शाम सवा 5 बजे से भारत और इंग्लैंड की टक्कर होनी है। टीम की कमान विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा के पास है, जिनके पास सीनियर महिला टीम के साथ दो खिताबी मुकाबले खेलने का अनुभव है। नीरज चोपड़ा ने मुलाकात कर अपने हमवतन प्लेयर्स का उत्साह बढ़ाया। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं।
साल 2023 में नीरज चोपड़ा ने भी अपने लिए नए टारगेट सेट किए हैं। हरियाणा के इस लाल का अगला लक्ष्य 90 मीटर की दूरी को पार करना है। तोक्यो ओलिंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड के बाद 24 वर्षीय ओलिंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रोअर ने डायमंड लीग फाइनल्स स्वर्ण जीतकर अपने ताज में एक और नगीना जड़ा था। इससे पहले, विश्व चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक जीता था।
    शेफाली ने किया मोटिवेट
    मुकाबले की बात करें तो 2020 और 2022 में सीनियर टीम के साथ फाइनल खेल चुकीं शेफाली ने अपना अनुभव साझा करते हुए टीम से कहा कि खेल का आनंद लो और खुद पर विश्वास रखो। मत सोचो कि यह फाइनल है। केवल अपना 100 प्रतिशत दो और अगर तुम खेल का आनंद लेते हुए फाइनल खेलते हो, तो यह अच्छा होगा। मैच भी उसी तरह से जाएगा।
    इंटरनेशनल प्रेशर झेलने का अनुभव
    महज 16 साल की उम्र में टी-20 सीनियर टीम में खेल चुकीं शेफाली ने विश्व कप 2020 के फाइनल का दबाव झेला है। जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 86,174 दर्शकों के सामने टीम इंडिया 99 रन पर ऑलआउट हो गई थी। शेफाली ने मैच की पांचवीं गेंद पर कवर पर एलिसा हीली का कैच छोड़ा था, जिन्होंने बाद में सिर्फ 39 गेंदों पर 75 रन ठोक दिए थे। एजबेस्टन में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ही विरुद्ध शेफाली ने मेगन का कैच छोड़ दिया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेफाली आत्मविश्वास से भरी नजर आईं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.