नरेला क्षेत्र में दी जाएगी जन हित के आवश्यक कार्यों को मंजूरी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 13-03-2024 12:07 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम जनता के हित के लिए जो भी निर्माण कार्य आवश्यक हैं, उनकी मंजूरी दी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी भी आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी विकास के सभी क्षेत्रों के लिए निरंतर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम अयोध्या बायपास करोंद क्षेत्र से संजीव नगर होकर नेवरी तक नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण एवं रोड शो के पश्चात अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस सड़क का निर्माण हो जाने से अब इस क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ पहुंचेगा। लगभग पांच किलोमीटर का चक्कर कम होगा। लालघाटी क्षेत्र से गांधीनगर और राजा भोज विमानतल जाने के लिए विशेष रूप से नागरिकों को सुविधा होगी। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विकास कार्यों को पूर्ण करवाने और नए निर्माण कार्यों की मंजूरी के लिए अभिनंदन किया गया। 

आम जनता के हित के निर्णयों में देर नहीं होगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज करोंद क्षेत्र में स्वागत से अभीभूत हूं। मंत्री श्री सारंग जी एक सजग जनप्रतिनिधि हैं, उनके द्वारा दिए गए सुझाव पत्र पर आवश्यक कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। नरेला क्षेत्र में एलिवेटेड रोड सहित अन्य कार्यों को पूर्ण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या बायपास करोंद क्षेत्र से संजीव नगर होकर नेवरी तक बने 3.8 किलोमीटर मार्ग को महत्वपूर्ण बताया और इस चुनौतीपूर्ण कार्य पूर्ण करवाने में मंत्री श्री सारंग की भूमिका की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी सहित नगरों के निवासियों और ग्रामीण भाईयों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक निर्णय बिना देर किए लिए जाएंगे। भोपाल में यातायात के लिए समस्या बने बीआरटीएस को हटाने का निर्णय भी आमजन और जनप्रतिनिधियों की सुझाव पर लिया गया। इस कार्य के पूर्ण हो जाने से लोगों को यातायात में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दो पखवाड़ों में 11 लाख करोड़ रूपए के कार्यों का के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। देश में रेल सुविधाएं बढ़ रही हैं। मध्यप्रदेश को भी इसका लाभ मिल रहा है। भोपाल में पुराने शहर से नए शहर को जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यों और नए सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने आज इस क्षेत्र में आम जन द्वारा किए गए स्वागत को स्मरणीय बताया।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में और खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग के प्रयासों से नरेला क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज लोकार्पित सड़क के निर्माण कार्य की लागत 10 करोड़ है। यह कार्य गत कई वर्ष से लंबित था। प्रदेश में निर्माण से जुड़े कार्यों को तत्काल मंजूरी दी जा रही है। इसके लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने का कार्य बिना विलंब के किया जा रहा है।

खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि नवनिर्मित सड़क की स्वीकृति में सेना की भूमि होने से विलंब हुआ, लेकिन इस बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से 7 किलोमीटर की दूरी घटकर 2 किलोमीटर हो जाएगी। शहर के कई हिस्से आपस में कनेक्ट हो सकेंगे। आज करोंद क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रोड शो ऐतिहासिक रहा है। सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने उनका हृदय से स्वागत किया है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, श्री सुमित पचौरी, श्री आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संजीव नगर के मुख्य द्वार पर विधि-विधान पूर्वक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। करोंद क्षेत्र में गैस राहत कॉलोनी सहित अलग-अलग इलाकों में नागरिक सड़क के दोनों तरफ मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत के लिए खड़े थे। करीब डेढ़ घंटे तक रोड शो में हजारों नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आमजन के बीच

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करोंद क्षेत्र में आमजन द्वारा किए गए स्वागत का अभिवादन कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र में अनेक मुस्लिम भाइयों को रमजान माह की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सभी समाजों के नागरिकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस रोड शो में सड़क के दोनों और नागरिक लंबी कतारों में खड़े थे और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रोड शो में जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के करोंद क्षेत्र में रोड शो में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय और अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव छत्तीसगढ़ प्रवास से लौटकर स्टेट हैंगर से सीधे संजीव नगर पहुंचे और संजीव नगर से नेवरी सड़क के लोकार्पण के पश्चात करोंद चौराहे के निकट आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.