ND vs AUS 2022: जसप्रीत बुमराह से लेकर युजवेंद्र चहल तक AUS के खिलाफ टी20 मैचों में इन भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

Updated on 19-09-2022 06:00 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 20 सितंबर को खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अहम रहने वाली है। सीरीज के शुरू होने से पहले फैंस की नजरें मुकाबले से जुड़ें आंकड़ों पर जरूर रहती है। हमने कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड के बारे में बताया था   आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर कहर बरपाया है। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि टॉप 5 में से 4 गेंदबाज मौजूदा टीम का हिस्सा हैं।


जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं, वहीं उनके बाद आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल का नाम आता है। रविंद्र जडेजा चोटिल होने की वजह से मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं हैं। एशिया कप 2022 के दौरान वह चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा।


जसप्रीत बुमराह ने कंगारुओं के खिलाफ खेले 11 टी20 मुकाबलों में 20.13 की औसत से 15 विकेट चटकाए हैं। वहीं अश्विन ने 10, जडेजा और भुवी ने 8-8 और युजवेंद्र चहल ने 6 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।


वहीं बात ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की करें तो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदों में से सिर्फ एक ही खिलाड़ी मौजूदा स्क्वॉड का हिस्सा हैं। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि एडम जैम्पा हैं। जैम्पा ने भारत के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 9 विकेट चटकाए हैं और वह टॉप 5 में दूसरे पयदान पर हैं। भारत के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज शेन वॉटसन हैं जिन्होंने 10 विकेट लिए थे। वहीं इस सूची में नाथन कुल्टर नाइल, जेसन बेहरेनडॉर्फ और एंड्र्यू टाय का नाम भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.