मंदसौर में नाजनीन बनी नैंसी टिकटॉक पर हुआ प्यार; सनातनी बनकर शादी की

Updated on 18-11-2022 05:28 PM

मंदसौर में एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर लिया। गुना जिले की नाजनीन बानो ने प्यार के खातिर मजहब बदला है। युवती ने दूसरे धर्म के युवक से प्यार किया। उसने सनातनी बनकर युवक से शादी भी कर ली। बता दें, जिले में 6 माह में यह पांचवां मामला है, जब किसी मुस्लिम ने सनातन धर्म अपनाया है।

मध्यप्रदेश के गुना जिले के कुंभराज में रहने वाली नाजनीन बानो पिता मोहम्मद जफर को टिकटॉक पर दीपक पिता विट्ठल गोस्वामी नाम का युवक पसंद आ गया। वह उसे फॉलो करने लगी। इसी एप के जरिए दोनों की बात शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों 6 माह पहले बिना बताए घर से भाग गए। दोनों शादी कर जिंदगी बिताना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग धर्म के होने से शादी नहीं कर पा रहे थे।
कुछ दिन पहले लड़के ने अपने परिवार से संपर्क किया। उसने परिजन से कहा कि नाजनीन सनातन धर्म अपनाना चाहती है। युवक के पिता ने मंदसौर के चेतन्य सिंह राजपूत से संपर्क किया। इसके बाद गुरुवार रात विधि विधान से गायत्री मंदिर में सनातन धर्म अंगीकार कर नाजनीन, नैंसी गोस्वामी बन गई। दोनों ने 7 फेरे लेकर विवाह के गठबंधन में बंध गए। नैंसी 19 साल की है। 9वीं तक पढ़ी है। दीपक की उम्र 22 वर्ष है। वह कॉमर्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।

छह माह में 5 मुस्लिमों ने अपनाया सनातन धर्म
मंदसौर में ही पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया है। 27 मई को पत्रकार शेख जफर कुरैशी घर वापसी कर चेतन्य सिंह राजपूत बने थे। इसके बाद 9 सितंबर को जोधपुर की इकरा सनातन धर्म अपनाकर इशिका बनी थी। 30 सितंबर को निसार मोहम्मद हिंदू धर्म अपनाकर सोनू सिंह बने। अब नाजनीन बानो, नैंसी बन गई है।

संत सहित कई लोग आशीर्वाद देने पहुंचे
चेतन्य सिंह, आश्रम से संत युवाचार्य मनमणि महेश जी महाराज और समाजसेवियों की उपस्थिति में नैंसी और दीपक का विवाह गायत्री मंदिर में संपन्न हुआ। संत धर्म परिवर्तन के आयोजन में नैंसी को आशीर्वाद पहुंचे थे। समाजसेवी पंडित रविन्द्र पांडे, पार्षद पति एवं हिंदूवादी नेता विनय दुबला, समाजसेवी सुनील बंजारिया, सनातन क्रांति सेना के सिद्धार्थ नाहर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक महानुभाव शादी में शामिल हुए।

सितंबर में जोधपुर (राजस्थान) की इकरा बी (19) ने मंदसौर आकर धर्म परिवर्तन कर लिया सूत्रधार बने चेतन्य सिंह। इकरा जोधपुर में पड़ोस में ही रहने वाले राहुल वर्मा (21) से प्यार करती थी। राहुल के पिता मंदसौर में रहते हैं। मंदसौर के गायत्री मंदिर में इकरा-बी को पंचगव्य से स्नान कराया गया। नया नाम इशिका दिया गया।

30 सितंबर को ही मंदसौर जिले के धमनार में रहने वाले मोहम्मद निसार धर्म परिवर्तन कर सोनू सिंह हो गए। मालवा में 4 महीने में ये चौथा मामला है, जब किसी मुस्लिम शख्स ने सनातन धर्म अपनाया है। मोहम्मद निसार की पत्नी पहले से हिंदू ही हैं। 8 साल पहले उज्जैन में मोहम्मद निसार की मुलाकात रानी कायस्थ से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और एग्रीमेंट मैरिज कर ली। उन्हें पांच साल का बेटा भी है। निसार मोहम्मद से सोनू सिंह बनने वजह बताते हुए कहा- मेरा झुकाव शुरू से ही हिंदू धर्म की तरफ है।

मंदसौर के रहने वाले जफर शेख ने 4 महीने पहले मुसलमान धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था। 46 साल के शेख को महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती द्वारा विधि-विधान से पूजन हवन कर हिंदू धर्म की दीक्षा दी गई। इस दौरान उन्हें गोबर और गोमूत्र से स्नान भी करवाया गया। चेतन्य का कहना था- मुस्लिमों के पूर्व राजपूत हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.