नजमुल हुसैन शांतो तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के कप्तान बने : एक साल के लिए मिली जिम्मेदारी

Updated on 13-02-2024 05:09 PM

नजमुल हुसैन शांतो को तीनों फॉर्मेट में में बांग्लादेश का कप्तान नियुक्त किया गया है। BCB (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष नजमुल हसन के मुताबिक शांतो को एक साल के लिए कमान सौंपी गई है। यह खबर T20 फॉर्मट में आश्चर्य के रूप में आती है, जिसमें शाकिब अल हसन जून में आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तानी करने वाले थे। अब शांतो उनकी जगह कप्तानी करेंगे।

शांतो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल के टेस्ट मैचों में और बाद में न्यूजीलैंड के वनडे और टी-20 टूर के दौरान टीम का प्रभावशाली तरीके से नेतृत्व किया। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी शाकिब के चोटिल होने के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था।

शाकिब की कप्तानी में इंग्लैंड का वाइट वॉश किया
शाकिब ने पिछले साल वर्ल्ड कप से पहले घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट के बाद वनडे कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि उनके टेस्ट में बने रहने की संभावना नहीं है, लेकिन उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम को लीड करने की इच्छा जताई थी। शाकिब की कप्तानी में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 2023 में 3-0 से टी-20 सीरीज हराई थी।

शांतो को 95 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव
​​​​​​​नजमुल हुसैन शांतो को 95 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव हैं। उन्होंने साल 2017 में टेस्ट, 2018 में वनडे और 2019 में टी-20 में बांग्लादेश के लिए डेब्यू किया था। तीनों फॉर्मेट मिला कर उनके नाम कुल 7 शतक हैं।

सिलेक्टर्स पैनल में भी हुए बदलाव
BCB ने गाजी अशरफ हुसैन को सीनियर मेंस टीम का नया हेड सिलेक्टर भी घोषित किया। साथ ही नए सिलेक्टर हन्नान सरकार को भी नियुक्त किया गया। इसका मतलब है कि आठ साल बाद हेड सिलेक्टर​​​​ के रूप में मिन्हाजुल आबेदीन का समय समाप्त हो गया। हबीबुल बशर भी चयनकर्ता पद से हट गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.