नक्सलियों ने भाजपा नेताओं को पार्टी से इस्तीफा देने का जारी किया फरमान

Updated on 15-10-2022 04:55 PM

बीजापुर

जिले में आगामी विधानसभा चुनाव 2032 को लेकर भाजपा की सक्रियता के बाद नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए हस्तलिखत एक पत्र जारी कर भाजपा नेताओं को वे पार्टी से इस्तीफा देकर गांव में खेती-बाड़ी का काम करने का फरमान जारी कर दिया है। नक्सलियों का आरोप है कि पैसों के लालच में जिले के गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जोड़ा जा रहा है। इस पत्र के जारी होने के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों के भाजपा नेताओं को यहां काम करना अब आसान नही है। वहीं कांग्रेस को यहां खुला मैदान मिल जायेगा, नक्सलियों के इस पत्र के बाद नक्सलियों के साथ पकड़ाये कांग्रेसी नेता के मामले में फिर से राजनीति गमार्येगी।  

भैरमगढ़ एरिया कमेटी की तरफ से जारी किए गए पर्चे में लिखा है कि, केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानून लाकर किसानों को परेशान किया गया है। यही वजह है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बस्तर में कई पुलिस-नक्सली झूठी मुठभेड़ हुई है। कई ग्रामीणों को नक्सली बताकर फर्जी केस में जेल में डाल दिया गया है। नक्सलियों ने कहा कि, जल-जंगल-जमीन के अस्तित्व को खत्म करने के लिए बस्तर में जगह-जगह पर पुलिस कैंप खोले गए हैं। नक्सलियो ने अपने पत्र में भैरमगढ़ इलाके के पोंदुम, फुलगट्टा, समेत अन्य गांवों के कुछ लोगों के नामों का जिक्र करते हुए कहा है कि इन लोगों को पार्टी में शामिल किया गया है। अब ये लोग गांव-गांव पहुंचकर पार्टी में लोगों को जोड़ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.