2 दशक से सक्रिय 3 लाख का ईनामी नक्सली पाण्डु ने किया आत्मसमर्पण

Updated on 05-11-2022 04:59 PM

बस्तर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान आमचो बस्तर आमचो पुलिस के तहत 2 दशक से सक्रिय 3 लाख का ईनामी नक्सली पाण्डु मडकामी ने शुक्रवार को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं 80वीं वाहिनीं बटालियन सीआरपीएफ. नरेन्द्र कुमार सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसर्मिपत नक्सली पाण्डु मडकामी उर्फ गांजा मडकामी जो करीब 20 वर्ष से नक्सली संगठन जिसमें जनमिलिशिया सदस्य, कांगेर वेली एरिया कमेटी एवं चांदामेटा जनताना सरकार के प्रमुख के पद पर रहते हुए शासन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली पाण्डु मडकामी वर्ष 2015 में ग्राम कोलेंग निवासी जनपद सदस्य पाण्डुराम नाग की हत्या की घटना में शामिल था। वर्ष 2015 में छिन्दगुर निवासी विनोदवती का अपहरण एवं मारपीट की घटना में शामिल था। वर्ष 2015 में ग्राम पयारभाट-चांदामेटा जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2016 में ग्राम बाढ?पाल-चांदामेटा के मध्य सल्फी जोड़ी जंगल में हुई मुठभेड़ शामिल था। वर्ष 2016 में ग्राम बाढ?पाल-पयारभाट के बीच जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2016 में ग्राम बाढ?पाल के पूर्व जंगल में हुई मुठभेड़ शामिल था। वर्ष 2016 में ग्राम कांदानार निवासी पोरू बघेल की अपहरण कर की गई हत्या की घटना में शामिल था। वर्ष 2016 में ग्राम चांदामेटा से लगे ओडिसा सीमा जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2016 में ग्राम चौराटिकरा पारा भीमसेन नाला के पास हुई मुठभेड़ में शामिल था।
वर्ष 2017 में ग्राम मुण्डागढ़ निवासी मंगड़ु पोडियामी के यहां हुई डकैती में शामिल था। वर्ष 2017 में ग्राम अण्डारपारा-मुरियामीपारा जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2018 में छिन्दगुर ग्राम पंचायत सरपंच पण्डरू की गई हत्या की घटना मे शामिल था। वर्ष 2018 में ग्राम गदमेपारा के पास हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2018 में ग्राम मुरियामी पारा के पास हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2018 में ग्राम कांदानार निवासी श्याम सुन्दर नाग की की गई हत्या की घटना में शामिल था।  वर्ष 2019 में ग्राम उरूकपाल-पयारभाट जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2019 में ग्राम मुण्डागढ़ निवासी पटेल चेतन नाग की मारपीट की घटना में शामिल था। वर्ष 2020 में ग्राम गदमेपारा पगडण्डी किनारे लगाये गये आईईडी लगाने में शामिल था। वर्ष 2021 में ग्राम कोलेंग-कांदानार के बीच बिजली पोल व वायर बिछाने का कार्य चल रहा था, इस दौरान ट्रेक्टर, ट्राली को आगजनी में शामिल था। ग्राम डोंडीपदर के भीमा को नक्सली सोनाधर की हत्या करवाने में पुलिस का मुखबीर कहकर डण्डा से मारकर हत्या में शामिल था। ग्राम किरमीटी-कोटवापदर में ग्राम दलदली निवासी हांदो को पुलिस का मुखबीर है कहकर हत्या किया गया जिसमें भी शामिल था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.